
Assembled Desktop: अगर आप मार्केट में एक डेस्कटॉप खरीदने जाएंगे तो आपके उसके लिए 15000 से लेकर 25000 रुपये या उससे ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी. हालांकि लोग किफायती कीमत में डेस्कटॉप खरीदना पसंद करते हैं. ज्यादातर मौकों पर डेस्कटॉप पढ़ाई-लिखाई के लिए ही खरीदा जाता है. ऐसे में लोग किफायती कीमत में बेहतरीन प्रोडक्ट चाहते हैं. अगर ग्राहकों को किफायती डेस्कटॉप नहीं मिलता है तो वो असेम्ब्लिंग का सहारा लेते हैं, हालांकि इसमें भी कई बार बजट ज्यादा बिगड़ जाता है. आप अगर ऐसा नहीं चाहते हैं तो आज हम आपके लिए डेस्कटॉप का एक ऐसा ऑप्शन लेकर आए हैं जो तकरीबन 10 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है और इसमें तगड़े फीचर्स का इस्तेमाल किया जाता है.
कौन सा है ये धमाकेदार डेस्कटॉप
जिस डेस्कटॉप के बारे में आज हम बात कर रहे हैं उसका नाम Assembled Desktop Intel Windows Computer, Core i3 3rd Gen Processor, H61 Motherboard है. इस डेस्कटॉप में काफी सारी खासियतें हैं. इसमें 15.4 इंच का 39.1 cm वाला LED मॉनीटर दिया गया है. इतना ही नहीं डेस्कटॉप में ग्राहकों को 4 GB RAM मिल जाती है, साथ ही साथ इसमें आपको 128GB SSD भी मिलती है. जैसा कि ये एक असेम्बल किया हुआ डेस्कटॉप है ऐसे में इसकी कीमत भी कम रखी गई है लेकिन इसकी क्वॉलिटी के साथ कोई भी समझौता नहीं किया गया है जिसकी वजह से ये बेहद ही खास बन जाता है. ये डेस्कटॉप पढ़ाई-लिखाई के लिए बेस्ट है.
कितनी है कीमत और क्या हैं अन्य खासियतें
अगर बात की जाए कीमत की तो ग्राहकों के लिए अमेजन पर ये डेस्कटॉप 10,449 रुपये में उपलब्ध है और ग्राहक इसे अपने घर लाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये डेस्कटॉप आपके बच्चों की पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में काम आता है साथ ही साथ आप अपने दफ्तर के भी सारे काम इस पर कर सकते हैं. ये बेहद स्टाइलिश है और वजन में भी हल्का है, इसमें Core i3 Processor मिल जाता है. इसकी फ्रीक्वेंसी 3.3 GHz है.
NEWS SOURCE : zeenews
