Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लू लगना (हीट स्ट्रोक) हो सकता है घातक, रखे जानकारी करें बचाव : डॉ आशीष मौर्य

लू लगना (हीट स्ट्रोक) हो सकता है घातक, रखे जानकारी करें बचाव : डॉ आशीष मौर्य

faridabadnews24By faridabadnews24April 22, 2023No Comments4 Mins Read

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है, दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में अधिक तापमान की वजह से लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है आइए जानते हैं लू लगने के कारण व निवारण, लाइफ़स्टाइल डिजीज एक्सपर्ट डॉ,आशीष मौर्य से,, डॉक्टर मौर्य,, जब आप अधिक तापमान में कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं या लंबे समय तक अधिक तापमान में रहते हैं तो आपका शरीर बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, ऐसी स्थिति को हीट स्ट्रोक या लू लगना भी कहा जाता है।

 

यह एक गंभीर समस्या है। हीट स्ट्रोक (Heatstroke) की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब आपके शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट या 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है। आपको बता दें कि हीट स्ट्रोक (Heatstroke) की यह समस्या गर्मियों के महीनों में ज्यादा देखने को मिलती है। इस समस्या में इमरजेंसी ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज नहीं किया गया तो इससे आपका दिमाग, हार्ट, किडनी और आपकी मांसपेशियां भी डैमेज हो सकती हैं जिससे स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो सकती है और आगे चलकर मृत्यु भी हो सकती है

 

संवाददाता,, कितना सामान्य है हीट स्ट्रोक (Heatstroke) का होना?

डॉक्टर मौर्य,,, हीट स्ट्रोक (Heatstroke) गंभीर समस्या है। आपको बता दें कि मनुष्य के शरीर की ऐसी बनावट होती है जिससे शरीर की अधिक गर्मी पसीने के रूप में बाहर निकल जाती है और शरीर का तापमान ज्यों का त्यों बना रहता है। जब हीट स्ट्रोक (Heatstroke) जैसी स्थिति होती है, तब शरीर का नैचुरल कूलिंग सिस्टम ठीक से काम करना बंद कर देता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता जाता है। इसका समय रहते इलाज ना करने की स्थिति में आपकी जान भी जा सकती है।

 

इसके के सामान्य लक्षण क्या है, डॉक्टर मौर्य,,

इसके निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं; बेहोशी ,प्यास लगना ,सुस्ती थकान, उल्टी मिचली आना ,तेज सिर दर्द होना , हार्ट रेट का अनियमित होना ,दौरे पड़ना, त्वचा का लाल होना ,तेज सांस चलना, पसीना ना निकलना, मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है

 

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घरेलू उपाय क्या कर सकते हैं,, डॉक्टर मौर्य,, 

लू लगने के कारणों से पूरी तरह बचने का प्रयास करते हैं. उनका शरार आंतरिक रूप से काफी मजबूत होता जाता है. लेकिन फिर भी यदि आपको लू लग जाए तो सबसे पहले ये काम करें… सबसे पहले ठंडे स्थान पर लेट जाएं. लेकिन एसी को बहुत तेज ना करें. शरीर को हवा लगने दें. गीले कपड़े से शरीर को हल्के हाथों से पोंछे. सांस नॉर्मल करने का प्रयास करें और ताजा पानी पिएं. इलेक्ट्रॉल घोल, नींबू पानी पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है. फिर थोड़ी देर के लिए गीला तौलिया सिर पर रखें ताकि मस्तिष्क शांत हो सके. शरीर का तापमान नियंत्रित होने पर ताजे पानी से स्नान करें.

 

लू से बचाव के उपाय 

तेज धूप और गर्म हवाओं में निकलने से बचें. यदि किसी कारण तेज गर्मी में घर से बाहर निकलना पड़े तो नींबू पानी या इलेक्ट्रॉल पीकर निकलें. शरीर में फ्लूइड की मात्रा को पूरा करने के लिए सिर्फ ताजे पानी पर निर्भर ना रहें. बल्कि ठंडा दूध और नारियल पानी जैसे देसी पेय जरूर पिएं. सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और चाय से जितना हो सके दूर रहें. ये शरीर में पानी की मात्रा को कम करने काम करती है. इससे लू लगने की आशंका बढ़ जाती है. धूप में निकलने से पहले कॉटन के कपड़े पहनें और फुल बाजू के कपड़े पहनें. धूप से बचाव के लिए छाते का उपयोग करें. सिर को तौलिया से ठंडे या हैट पहनें. नाक और मुंह के हिस्से को मास्क से कवर रखें या फिर रुमाल बांधकर रखें. गमछा, तौलिया या सूती स्कार्फ से अपने कान जरूर कवर करके रखें. कान ढंके रहने पर शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. पानी की बोतल साथ लेकर चलें और प्यास को बर्दाश्त ना करें. कभी भी भूखे पेट धूप में या गर्म हवाओं में न जाएं. और अपने चिकित्सक से सलाह ले

 

 

faridabadnews faridabadnews24 Heat stroke can be fatal keep information to avoid it: Dr. Ashish Maurya
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.