Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संसार में गरीबों कन्याओं का विवाह करवाना पुण्य का कार्य : दीपक डागर

संसार में गरीबों कन्याओं का विवाह करवाना पुण्य का कार्य : दीपक डागर

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2023No Comments2 Mins Read

Faridabad : अक्षय तृतीया के अवसर पर पृथला क्षेत्र के बड़े गांव फतेहपुर बिल्लौच में ग्रीनलैंड वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं का विवाह सम्पन्न करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक डागर ने सभी नौ कन्याओं को गृहस्थ जीवन का सामान अपनी ओर से उपहार स्वरूप देकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दीपक डागर ने कहा कि संसार में गरीब कन्याओं का विवाह करवाना सबसे पुण्य का कार्य है और साधन सम्पन्न लोगों को ऐसे नेक कार्याे में अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्रीनलैंड वेलफेयर ट्रस्ट की भी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रकार का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करके समाज में एक मिसाल कायम की है। दीपक डागर ने नवदंपत्तियों को आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य विवाहों में होने वाले फालतू खर्चाे पर पाबंदी लगाना और दहेज प्रथा को समाप्त करवाकर सीधे-साधे ढंग से विवाह करवाना है, जो लोग दहेज के लिए विवाह करते है, ऐसे सामूहिक विवाह उनके लिए एक सबक है।

 

श्री डागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार गरीब, दलित व जरूरतमंद लोगों के लिए नित-नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है, जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है, उन्होंने कहा कि आठ सालों में ऐसी पहली सरकार प्रदेश में आई है, जो जीरो टोलरेस नीति के तहत लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। विवाह सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अशोक तंवर ने भी शामिल होकर वर वधूओं को आर्शीवाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की। इससे पूर्व ग्रीनलैंड वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विवाह समारोह में पहुंचने पर भाजपा नेता दीपक डागर व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर धरमु फोगाट, तेज प्रकाश भारद्वाज, रिशपाल गोला, दलेर फोगाट, ओमपाल जवा, मानसिंह फ़ौजी ,मंजू फौगाट सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Getting poor girls married in the world is an act of virtue: Deepak Dagar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.