Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 दिन पहले हुई थी, सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली तेजाब से जली युवती

3 दिन पहले हुई थी, सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिली तेजाब से जली युवती

faridabadnews24By faridabadnews24April 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बरेली : बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी में एक नवविवाहिता के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है जिससे सनसनी फैल गई है। नवविवाहिता पर रिश्‍तेदारों ने तेजाब डाल दिया जो मंगलवार सुबह गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में सड़क पर पड़ी मिली। युवती के मुंह के अंदर भी तेजाब डाला गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती का चेहरा, गला और छाती तथा दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं।

 

22 अप्रैल को हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 22 अप्रैल को फरीदपुर क्षेत्र के गांव भगवानपुर में हुई थी। बताया गया है कि शादी के वक्त युवती की तबीयत बिगड़ गई थी इसके बाद उसे बिना फेरे के ही विदा कर दिया गया था। मंगलवार सुबह ससुराल से करीब 50 किमी दूर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में अगरास-शंखा रोड पर कॉलेज के पास वो बेहोश पड़ी मिली।

 

50 फीसदी तक झुलसी युवती
वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवती पर कोई रासायनिक पदार्थ डाला गया गया है। आंखों से लेकर शरीर का 50 फीसदी हिस्सा झुलसा हुआ है। उन्होंने कहा कि होश आने पर अस्पताल में महिला ने अपना नाम और गांव का नाम पुलिस को लिखकर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘युवती नवविवाहिता है जिसकी पहचान हो चुकी है और जांच में यह भी पता चला है कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया है।’’

 

रिश्तेदारों ने किया तेजाब से हमला
अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उसके रिश्तेदारों ने उस पर किसी रसायन से हमला किया था।” पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल के डॉक्टर महिला को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर आते-जाते राहगीरों ने जब महिला को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही घटना की सच्चाई पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

NEWS SOURCE : indiatv

acid burnt girl found naked on the roadside faridabadnews faridabadnews24 It happened 3 days ago
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.