Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सही समय और विधि से करने पर ही पूरी होगी हर इच्छा, कितनी बार करना चाहिए हनुमान चालीसा पाठ: Hanuman Chalisa

सही समय और विधि से करने पर ही पूरी होगी हर इच्छा, कितनी बार करना चाहिए हनुमान चालीसा पाठ: Hanuman Chalisa

faridabadnews24By faridabadnews24April 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Hanuman Chalisa Path: हिंदू धर्म में मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन सच्चे मन से की गई बजरंगबली की पूजा-आराधना से व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और मुक्ति मिलती है. कहते हैं कि अंजनीपुत्र हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ बेहद ही सरल और आसान उपाय है.

 

मान्यता है कि जीवन में आ रही समस्याओं से तुरंत निजात तो मिलती ही है. साथ ही, बजरंगबली प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. व्यक्ति को रोगों और मुसीबतों से छुटकारा मिलता है. लेकिन इसका पूर्ण लाभ तभी प्राप्त होता है, जब व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ सही विधि और सही नियम के साथ करता है. आइए जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार और कैसे करना चाहिए.

कितनी बार करें हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान चालीसा का पाठ तभी शुभ फलदायी होता है, जब उसे सही विधि के साथ किया जाए. हनुमान चालीसा की एक पंक्ति में इस बात का जिक्र किया गया है कि ‘जो शत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई’। इसका अर्थ है हनुमान चालीसा का सौ बार पाठ करने से व्यक्ति को हर बंधन से मुक्ति मिल जाती है. शास्त्रों के मुताबिक हनुमान चालीसा का पाठ 100 बार करना चाहिए. अगर आप 100 बार करने में असमर्थ हैं, तो कम से कम 7, 11 या 21 बार अवश्य करें.

 

हनुमान चालीसा का पाठ करने की सही विधि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाछ करें. इसके लिए नित्यक्रिया करके स्नान आदि कर लें. स्वच्छता का खास  ध्यान रखें. शास्त्रों के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ जमीन पर बैठकर आसन के ऊपर करना चाहिए. बिना आसन बिछाए पूजा करना अशुभ माना गया है. बता दें कि पाठ की शुरुआत करने से पहले गणेश जी की वंदना अवश्य कर लें और प्रभु श्री राम की आराधना करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें.

 

हनुमान चालीसा का पाठ का सही समय

अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनकी कृपा पाना चाहते हैं, तो हनुमान चालीसा का  पाठ सुबह या शाम के वक्त करें. पाठ की शुरुआत करने से पहले स्नान अवश्य कर लें. वहीं, अगर आप शाम के समय पाठ कर रहे हैं, तो हाथ-पैरों को अच्छे से धोकर ही पाठ की शुरुआत करें.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

NEWS SOURCE : zeenews

Every wish will be fulfilled only if done at the right time and method faridabadnews faridabadnews24 Hanuman Chalisa Hanuman Chalisa Path Hanuman Ji Hanuman Ji Puja Vidhi how many times Hanuman Chalisa should be recited: Hanuman Chalisa
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.