Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्या है इस फोटो की सच्चाई, वंदे भारत ट्रेन में छाता पकड़े दिखा लोको पायलट!…

जानिए क्या है इस फोटो की सच्चाई, वंदे भारत ट्रेन में छाता पकड़े दिखा लोको पायलट!…

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रेलवे के एक इंजन में छाता लिए हुए एक लोको पायलट की एक तस्वीर इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई कि केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली यात्रा से पूर्व उसकी छत से बारिश का पानी रिस रहा था। हालांकि ऐसा नहीं था क्योंकि वह तस्वीर 2017 की है। 26 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक चलने वाली केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के एक दिन बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई। इसे हजारों बार देखा गया और व्यापक रूप से साझा किया गया।

 

 

 

 

‘फैक्ट चेक’ में यह बात सामने आई कि 25 अप्रैल को जब ट्रेन कन्नूर में खड़ी थी तब उसके एक डिब्बे के ‘एसी वेंट’ से पानी का रिसाव हुआ था और रेल अधिकारियों ने 26 अप्रैल को इसकी मरम्मत करा दी थी। रेल इंजन में पानी का कोई रिसाव नहीं हुआ था। बाद की जांच में पता चला कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर 2017 में झारखंड में बनाये गए एक वीडियो का स्क्रीनशॉट थी। 26 अप्रैल को ट्विटर पर किये एक पोस्ट में लिखा गया था, ‘‘मोदी की ‘वंदे भारत’ पीएम मोदी की तरह एक मुसीबत है। उद्घाटन के पहले दिन, केरल में वंदे भारत की छत से बारिश का पानी रिसने लगा। तस्वीर खुद बोलती है।” पोस्ट को दो दिनों में 67,000 से अधिक बार देखा गया, इसे 1,700 से अधिक लाइक मिले और 800 बार रीट्वीट किया गया। कई उपयोगकर्ताओं ने एक ही तस्वीर को एक ही दावे के साथ ट्विटर और फेसबुक पर साझा किया।

 

फैक्ट चेक टीम ने फोटो को लेकर ‘गूगल रिवर्स इमेज सर्च’ से अपनी पड़ताल शुरू की। टीम ने पत्रकार सुचेता दलाल द्वारा 9 अगस्त, 2017 को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में एक पुराना वीडियो मिला, जिसमें वही लोको पायलट रेल इंजन में रिसते पानी से बचने के लिए छाता पकड़े हुए दिखा। टीम ने तब विशिष्ट शब्दों के साथ गूगल सर्च किया जिससे 11 अगस्त, 2017 को समाचारपत्र ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित एक खबर सामने आयी जिसका शीर्षक था, ‘‘‘ट्रेन ड्राइवर ने नियंत्रण पैनल को छत से टपकते पानी से बचाने के लिए छाता पकड़ा, वीडियो वायरल।” खबर में पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट और 9 अगस्त, 2017 को रेल मंत्रालय द्वारा पोस्ट की गई प्रतिक्रिया भी शामिल थी। इसमें कहा गया था कि यह एक खराब इंजन था जिसे एक अन्य इंजन द्वारा खींचा जा रहा था।

 

फैक्ट चेक टीम ने जांच के अगले भाग में, केरल में हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी के रिसाव की खबर के लिए गूगल पर सर्च किया। टीम को ‘टाइम्स नाउ’ वेबसाइट की एक खबर मिली, जिसका शीर्षक था, ‘‘कन्नूर में नयी केरल वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का रिसाव, मरम्मत की गई।” 26 अप्रैल को प्रकाशित ‘टाइम्स नाउ’ की खबर में लिखा है, ‘‘रेल अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि यह कोई बड़ा रिसाव नहीं बल्कि केवल एक कोच के अंदर रिसाव था। रिसाव बुधवार सुबह देखा गया, जिसके बाद रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और रिसाव की समस्या को ठीक कर दिया गया।” पीटीआई फैक्ट चेक टीम ने निष्कर्ष निकाला कि केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में साझा की गई तस्वीर 2017 में एक खराब इंजन में बनाये गए वीडियो का स्क्रीनशॉट थी। पाठकों को यदि लगता है कि किसी दावे या सोशल मीडिया पोस्ट के तथ्यों की जांच जरूरी है तो वे उसे फैक्ट चेक टीम से साझा करने के लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8130503759 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Know what is the truth of this photo Loco pilot seen holding umbrella in Vande Bharat train!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.