Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मिलते हैं लाखों रुपये ये हैं दुनिया के वो देश जहां रहने के लिए, यहां जानें कारण

मिलते हैं लाखों रुपये ये हैं दुनिया के वो देश जहां रहने के लिए, यहां जानें कारण

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोग अपनी पूरी जिंदगी अच्छे से रहने के लिए कमाने में निकाल देते हैं। फिर भी वो सिर्फ गुजारे भर ही कमा पाते हैं। लोग एक छोटा-सा घर बनाने में अपनी पूरी जिंदगी खपा देते हैं। फिर भी वो घर EMI पर ले पाते हैं जिसकी किस्तें भरते-भरते उनकी रीढ़ की हड्डी झुक जाती है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को बुलाते हैं, साथ ही पैसे भी देते हैं और पैसे भी इतने कि जितनी आप शायद पूरी जिंदगी कमा भी न पाएं। वो कहते हैं न कि हर घटना के पीछे कुछ न कुछ कारण होते ही हैं। इसके पीछे के कारण जान आप हैरान रह जाएंगे।

 

स्विट्जरलैंड

इस देश के बारे में तो हर किसी ने सुन रखा ही होगा। स्विट्जरलैंड को दुनिया का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां कि सरकार एक गांव में बसने के लिए लाखों रुपये देती है। इस गांव का नाम है Albinen. अगर आपकी उम्र 45 साल से कम है और आप वहां जाकर बसते हैं, तो आपको करीब 20 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, अगर जोड़े बसते हैं तो वहां की सरकार 40 लाख रुपये देती है। इसके अतिरिक्त अगर आपके बच्चे भी हैं, तो आपको 8 लाख रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से मिलेगा। हालांकि, एक शर्त है कि पैसे लेने के बाद आप उस गांव में 10 साल तक रहना ही पड़ेगा।

 

ग्रीक आईलैंड 

ग्रीक आईलैंड का नाम भी आपने पहले सुना ही होगा, यहां के Antikythera जगह पर अगर कोई बसना चाहता है, तो यहां की सरकार उस इंसान को अगले 3 सालों तक हर महीने 50 हजार रुपये देगी। जानकारी के लिए बता दें कि आज के समय में इस आईलैंड पर मात्र 50 लोग ही रहते हैं। यही कारण है कि सरकार यहां लोगों को बसाना चाहती है।

 

इटली

इटली के बारे शायद ही कोई ऐसा हो जो न जानता हो। यहां पर Presicce नाम की एक जगह है, यहां रहने के लिए इटली की सरकार लोगों को 25 लाख रुपये तक देती है। इसका बड़ा कारण ये हैं कि इस जगह के ज्यादातर लोग बूढ़े हो चुके हैं और यहां की आबादी बढ़ नहीं रही है। ऐसे में सरकार लोगों को बसाना चाहती है।

 

अमेरिका

अमेरिका में एक जगह है अलास्का। यहां भी लोगों को रहने के लिए पैसे दिए जाते हैं। दरअसल, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां रहने वाले काफी कम लोग हैं। इसका कारण ये हैं कि यहां बर्फ और ठंड काफी रहती है, जिसकी वजह से यहां काफी कम लोग रहते हैं। इसलिए यहां की सरकार यहां रहने के लिए लोगों को 1.5 लाख रुपये हर साल देती है। इस जगह की भी एक शर्त है कि आपको यहां कम से कम 1 साल रहना ही पड़ेगा।

 

स्पेन

स्पेन देश में भी एक गांव है जहां रहने के लिए सरकार पैस देती है। इस गांव का नाम है Ponga. इस गांव की जनसंख्या काफी कम है। ऐसे में यहां की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए और युवाओं को लुभाने के लिए यहां की लोकल अथॉरिटीज हर जोड़े को यहां बसने पर 1.5 लाख रुपये देती है। साथ ही बता दें कि अगर यहां रहते हुए उनके बच्चे जन्म लेते हैं, तो अथॉरिटी की तरफ से 2 लाख रुपये मिलते हैं।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 know the reason here Millions of rupees are available these are the countries of the world where to live
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.