Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आरती भडाना ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया : धर्मबीर भड़ाना

आरती भडाना ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया : धर्मबीर भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24May 4, 2023No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद:  गांव पाली की बेटी आरती भड़ाना का बुधवार को गांव पाली में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ आरती भड़ाना का स्वागत किया। उज्बेकिस्तान से रनिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक लेकर पहुंची आरती भड़ाना का उत्साह बढ़ाने के लिए ग्रामीण भारी मात्रा में जुटे। इस मौके पर एसडीएम पंकज सेतिया, आप नेता धर्मबीर भड़ाना, आचार्य ओम प्रकाश ओम योग संस्थान आदि ने पहुंचकर बेटी आरती भड़ाना को हौसला बढाया और इसी प्रकार आगे शहर एवं देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। गांव के सरपंच रघुवर प्रधान, कैप्टन तेज सिंह, सुरेश भड़ाना डीएसपी, पूर्व विधायक नगेंद्र भडाना, हरेंद्र भड़ाना, विवेक प्रताप, रणधीर भड़ाना, केसर सरपंच, बीरू सरपंच, जानकी सरपंच, महेश फागना, जय चंद्र पोसवाल, मामचंद प्रधान, हीरा चंडी, मनमोहन भडाना, कृष्ण भाड़ाना, टुंडा, कन्हैया सरपंच, जय वीर महाशय जी, सुखा ठेकेदार, शुभ पंडित, मलखान, शरदा मेंबर गोवर्धन ब्लॉक समिति, पाली स्कूल की प्रिंसिपल एवं कोच सभी ने मिलकर आरती भड़ाना का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम पंकज सेतिया ने स्वयं पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद दिया और कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति काफी रूचि है। हम उम्मीद करते हैं कि ये जो कांस्य पदक जीतकर आई है, आगे चलकर स्वर्ण में तब्दील हो। पाली गांव के सरकारी स्कूल में आरती भड़ाना का जोरदार स्वागत किया। तमाम ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित थे। ओम योग संस्थान के आचार्य ओम प्रकाश ने भी बेटी को पहुंचकर आशीर्वाद दिया और कहा कि आज समस्त पाली गांव के लोग आरती की परफोरमेंस से बेहद खुश हैं। ग्रामीण आंचल के बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। विश्व स्तर पर यह और अधिक बेहतरीन कर सकते हैं। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आरती भड़ाना गांव की होनहार बच्ची है और शुरू से ही एथलेटिक्स में भाग लेती आई हैं। आज उज्बेकिस्तान में जाकर जो इन्होंने शहर का नाम रोशन किया है, उससे पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाली गांव बहुमुखी प्रतिभाओं को सहेजने वाला गांव है। इस गांव के युवाओं ने हर फील्ड, हर क्षेत्र में गांव एवं शहर का नाम रोशन किया है। हमें उम्मीद है आगे भी आरती भड़ाना अपनी परफोरमेंस इसी प्रकार जारी रखेगी।
Aarti Bhadana has brought laurels to Faridabad: Dharmbir Bhadana faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.