
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को डरा धमका कर आरोपी एक साल से उसकी इज्जत लूट रहा था। पीड़िता की
दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके घर के पास में ही रहने वाला बादल नामक युवक पिछले 1 साल से उसे डरा धमका कर उससे दुष्कर्म कर रहा है।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
NEWS SOURCE : lalluram
