
फरीदाबाद : शहर की पुलिस ने एयर इंडिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही दो महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से 9 मोबाइल, 8 सिम, लैपटॉप और 21 हजार रुपए नकदी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है,जिससे मामले का सही तरीके से खुलासा हो सके। पुलिस के मुताबिक ये लोग अब तक यह लोग करीब 100 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा शामिल है।
इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी अमित यशवर्धन ने बताया कि यह लोग गाजियाबाद में बैठाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। कॉल सेंटर के जरिए लोगों को फोन करने के लिए इन्होंने दो महिलाओं को अपने साथ जोड़ा और उसके बाद ठगी शुरू कर दी। साथ ही लोगों को नौकरी से संबंधित वेबसाइटों से फेसबुक के जरिए अपनी पोस्ट डालकर डाटा एकत्रित करते थे और फिर उन्हें फोन करके अपना शिकार बनाते थे। वहीं लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी ने बताया कि पहले उसके साथ भी इसी प्रकार की ठगी हो चुकी है। जिसके बाद उसने लोगों के साथ ठगी करने का प्लान बनाया। उसने कमीशन के आधार पर अन्य 8 लोगों को अपने साथ जोड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : punjabkesari
