Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » WhatsApp पर अंजान वीडियो कॉल पड़ सकती है भारी, दिल्ली-एनसीआर में फैला ‘सेक्सटॉर्शन’ का जाल

WhatsApp पर अंजान वीडियो कॉल पड़ सकती है भारी, दिल्ली-एनसीआर में फैला ‘सेक्सटॉर्शन’ का जाल

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sextortion: कमाई का शॉर्टकट युवाओं को अंधकार में ढकेल रहा है. इसका जीता-जागता उदाहरण ‘सेक्सटॉर्शन’ के बढ़ते मामले हैं. दिल्ली पुलिस ने 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर ‘सेक्सटॉर्शन’ के चौंका देने वाले मामले का खुलासा किया है. आरोपी अब तक कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है. उसने लोगों की इज्जत से खिलवाड़ कर लाखों रुपये कमाए. आइये आपको बताते हैं इस युवा अपराधी की दंग कर देने वाली क्राइम हिस्ट्री के बारे में.

दिल्ली पुलिस ने एक ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है और निजी बातचीत एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देकर कई लोगों से सात लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि शाहदरा निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि मार्च में उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल आया. उन्होंने कहा कि कॉल उठाने पर, उसने एक महिला को अश्लील हरकत करते देखा.

पुलिस ने कहा कि इस शख्स को कुछ लोगों की ओर से उगाही के लिए फोन आने लगे और उन्होंने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था. उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्हें पैसा नहीं दिया गया तो वे शिकायतकर्ता की निजी तस्वीरों को ऑनलाइन साझा कर देंगे. इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल दो लाख रुपये स्थानांतरित किए. शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित मीणा ने कहा कि कॉल रिकॉर्ड और बैंक विवरण का पता लगाने के बाद, पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर में छापा मारा और मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ के दौरान, वसीम ने कहा कि उसके गिरोह के सदस्य लोगों को व्हाट्सऐप पर कॉल करते थे और दूसरे फोन पर अश्लील वीडियो चलाते थे. डीसीपी ने कहा कि फिर वे उस कॉल का स्क्रीनशॉट ले लेते थे जिसमें दिख रहा होता था कि पीड़ित दूसरी तरफ चलाए जा रहे वीडियो को देख रहा है और बाद में उसी स्क्रीनशॉट से उन्हें परेशान करते थे. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पश्चिम बंगाल से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे. पुलिस ने कहा कि मेवात स्थित साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत इस साल यह 12वीं गिरफ्तारी है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

'sextortion' network spread in Delhi-NCR Cyber Crime faridabadnews faridabadnews24 Sextortion Unknown video calls on WhatsApp can be heavy Whatsapp
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.