Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें किस ब्रांड की रही सबसे ज्यादा डिमांड, देश के लोग एक साल में गटक गए 4,750,000,000 बोतल शराब

जानें किस ब्रांड की रही सबसे ज्यादा डिमांड, देश के लोग एक साल में गटक गए 4,750,000,000 बोतल शराब

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महंगी हुई शराब थोड़ी-थोड़ी पिया करो…पंकज उधास का यह गाना आप सभी ने सुना होगा। ऐसा लगता है बदलते दौर के साथ यह गाना पीछे छूट गया है। शराब महंगी होने के बावजूद लोग छक कर पी रहे हैं। इसके चलते देश में रिकॉर्ड शराब की बिक्री हुई है। एक्साइज डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2023 में 40 करोड़ दारू की पेटी की बिक्री हुई। अगर बोतल में देखें तो 475 करोड़ (4,750,000,000) बोतल (750 एमएल) की बिक्री हुई। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले शराब की बिक्री में करीब 12 फीसदी का उछाल है। पिछले वित्त वर्ष में 3.95 करोड़ दारू की पेटी की बिक्री हुई थी।

 

व्हिस्की की रही सबसे ज्यादा डिमांड 

 

पीने वालों के बीच व्हिस्की की सबसे ज्यादा डिमांड रही। शराब की कुल बिक्री में अब तक की सबसे बड़ी श्रेणी बनी रही, कुल स्पिरिट की मांग में दो-तिहाई हिस्सेदारी व्हिस्की की रही। इसके चलते व्हिस्की की बिक्री में पिछले साल के मुकाबल 11.4% का उछाल देखने को मिला। कुल शराब की बिक्री में ब्रांडी ने 21% और रम ने 12% का योगदान दिया। उत्पाद शुल्क के आंकड़ों के अनुसार, वोडका में 29% और जिन की बिक्री में 61% की वृद्धि दर्ज की की गई।

कई राज्यों में दाम बढ़ाए गए

हाल के महीनों में राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, यूपी समेत करीब एक दर्जन राज्यों ने शराब की कीमत में बढ़ोतरी की है। इससे राज्यों की कमाई बढ़ाने में मदद मिली है। वहीं, शराब की सबसे बड़ी खपत करने वाले राज्यों में से एक तेलंगाना ने पिछले हफ्ते शराब की कीमतों में कमी की, जिससे मांग में और भी तेजी आएगी। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद शराब की मांग में कमी नहीं है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

000 000 bottles of liquor in a year 750 faridabadnews faridabadnews24 Know which brand has the highest demand the people of the country consume 4
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.