
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले में देह व्यापार मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मकरोनिया के कई मकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त आठ युवतियों और दो युवको को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। जिसमें चार महिलाएं पश्चिम बंगाल और चार सागर जिले की ही रहने वाली बताई जा रही है। युवक कहां के रहने वाले हैं अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
दरअसल, मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की दोपहर मकरोनिया सीएसपी शेखर दुबे की अगुवाई में थाना प्रभारी महेंद्र जगेत सिंह, महिला थाना प्रभारी रीता सिंह और स्थानीय पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बडतुमा, दीनदयाल नगर से पुलिस ने दस युवक-युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। इसके अलावा गौरनगर से भी कुछ लड़के- लड़कियों को पकड़ा है। इनमें से चार महिलाएं बंगाल की बताई जा रही हैं।
सीएसपी मकरोनिया शेखर दुबे ने बताया कि लंबे समय से यहां देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दस लोगों को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
NEWS SOURCE : lalluram
