Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Haryana News : वजह जानकार हो जाएंगे हैरान, अब हेलमेट पहनकर ही कर चलाता है ये शख्स

Haryana News : वजह जानकार हो जाएंगे हैरान, अब हेलमेट पहनकर ही कर चलाता है ये शख्स

faridabadnews24By faridabadnews24May 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रेवाड़ी । कहावत है कि पुलिस जब अपने पर आती है, तो रस्सी को भी सांप बना देती है। कार में सवार एक युवक के पास जब सभी कागजात पूरे मिले, तो पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने का चालान काट दिया। इस पुलिसिया मनमानी का वह अनूठे तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। वह कार चलाते समय भी हेलमेट पहनते हैं। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक से शिकायत भी की है।

ताज्जुब की बात है कि जिस पुलिसकर्मी के नाम से चालान काटा गया है, वह उस दौरान छुट्टी पर था। अलवर जिले के गांव खोहरी खुर्द निवासी खलील मोहम्मद सरकारी विभागों में कांट्रेक्टर के तौर पर काम करते हैं। खलील मोहम्मद के मुताबिक, वह छह मई को अल सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर अपनी क्रेटा कार में भिवाड़ी से गांव खोरी खुर्द जा रहे थे। कैपिटल मैलेरिया बि¨ल्डग के निकट पुलिस की एक गाड़ी उनकी कार के सामने आकर रुकी जिसमें से चार पांच पुलिस कर्मचारी नीचे उतरे।

उसने कार रुकवाने का कारण पूछा तो सहायक उपनिरीक्षक रैंक के एक पुलिसकर्मी बत्तू सिंह ने उसके साथ अभद्रता की तथा गाड़ी के दस्तावेज देखे। कार के सभी कागजात पूरे पाए जाने पर पुलिसकर्मी ने उनसे दो हजार रुपयों की मांग की। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। खलील ने पैसे देने से इन्कार किया तो पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं पहनने का चालान काट दिया। चालान में स्पष्ट तौर पर कार का चेचिस नंबर और अन्य जानकारियां लिखी हैं। उसमें उल्लेख है कि हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटा गया है।

विरोध में हेलमेट पहनकर चला रहे कार

खलील मोहम्मद इस घटना से काफी आहत हुए। सात मई से विरोध स्वरूप वह कार हेलमेट पहनकर ही चला रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस अधीक्षक कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे लेकिन संबंधित पुलिसकर्मी को सजा जरूर दिलवाकर रहेंगे।

 

बत्तू सिंह ने कहा, मैं छुट्टी पर था, जांच में सच सामने आएगा

सहायक उपनिरीक्षक बत्तू सिंह का कहना है कि मुझ पर लगाए तमाम आरोप निराधार हैं। वह तो तीन मई से 10 मई तक अवकाश पर थे। उनकी आइडी पर जो चालान काटा गया है उस पर किसी अन्य पुलिसकर्मी ने साइन किए हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Haryana News: You will be surprised to know the reason now this person drives only by wearing a helmet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.