Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्या फिर हाथ मिलाएंगे मायावती और अखिलेश? , एक सुर में बीजेपी के खिलाफ आग उगल रही सपा-बसपा

क्या फिर हाथ मिलाएंगे मायावती और अखिलेश? , एक सुर में बीजेपी के खिलाफ आग उगल रही सपा-बसपा

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

UP Nikay Chunav Results 2023: निकाय चुनाव में करारी हार के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए इन निकाय चुनावों में बीजेपी की एकतरफा जीत ने सभी पार्टियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वहीं, एक चर्चा इस बात की भी होने लगी है कि बीजेपी को हराने के लिए आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक हो जाएंगे. यानी अखिलेश यादव और मयावती एक दूसरे से हाथ मिलाकर गठबंधन कर लेंगे. ऐसा देखा गया है कि जब भी दोनों पार्टियां राजनीतिक रूप से कमजोर होती हैं, तब एक दूसरे के करीब आती हैं.

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में मेयर की एक भी सीट नहीं मिलने से दोनों पार्टियों के नेताओं में गुस्सा है. अखिलेश यादव और मायावती, दोनों नेताओं ने चुनाव में मिली हार के लिए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक सुर में दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया है. मेयर की एक भी सीट नहीं जीतने के बाद भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी को महापौरों और नगर सेवकों के अलावा अन्य पदों पर हार का सामना करना पड़ा है और ये इसलिए हुआ क्योंकि बीजेपी ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए जो कुछ भी किया वो उनके काम नहीं आया.

 

सपा के मुखिया ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैनपुरी समेत कई जगहों पर वोटिंग की प्रक्रिया धीमी हो गई थी. इसके पीछे किसी का हाथ था या ये तकनीकी कारणों से हुआ, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी ने वोटिंग को प्रभावित करने की हर संभव कोशिश की, ताकि वो चुनाव जीत सके, उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को भी धीमा किया. आलम ये रहा कि एक जगह पर डाले गए वोट से ज्यादा गिनती में निकल आए थे.

इधर मायावती ने भी बीजेपी पर राज्य की मशीनरी का दुरुपयोग करने और चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से होते तो बहुजन समाज पार्टी की जीत होती. साथ ही उन्होंने बैलेट पेपर की बात करते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होते तो बीएसपी को मेयर सीट पर भी जीत मिलती. अब दोनों ही पार्टियों के प्रमुख बीजेपी के खिलाफ एक सुर में बात कर रहे हैं. यही कारण है कि सियासी गलियारों में दोनों के एक बार फिर से एक होने की चर्चा चल पड़ी है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Akhilesh Yadav faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha Election 2024 Mayawati UP Nikay Chunav Results 2023 Will Mayawati and Akhilesh join hands again? SP-BSP spewing fire against BJP in one voice
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.