
Look Like Same: दुनिया में कई बार ऐसे वाकये देखने को मिले हैं, जब एक साथ दो या दो से अधिक बच्चे पैदा हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दो या उससे अधिक बच्चे पैदा हों और उनकी शक्ल लगभग एक जैसी हो तो यह बहुत ही दुर्लभ मामला होगा. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया और तीनों की शक्ल एक जैसी है.
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना इंग्लैंड के यॉर्कशायर की है. यहां की रहने वाली 31 साल की जेनी नामक महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है. और इन तीनों की शक्ल एक जैसी है. तीनों में अंतर कर पाना लगभग नामुमकिन है. बताया जा रहा है तीनों बच्चे समय से 6 हफ्ते पहले पैदा हुए थे और उस समय उनकी हालत कुछ ठीक नहीं थी. लेकिन थोड़े समय अस्पताल में रहने के बाद अब उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है.
तीनों की शक्ल एक होने से यह एक दुर्लभ केस हो गया है. क्योंकि एक साइंस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बीस करोड़ में एक मामला होता है जब दो या दो से अधिक बच्चे पैदा हों और उनकी शक्ल एक जैसी हो. बच्चों के माता-पिता ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि जुड़वा बच्चे हो सकते हैं. लेकिन कुछ समय बाद जांच की गई तो पता चला कि तीन बच्चे हैं. फिलहाल इस कपल ने बताया कि वे कैसे तीनों की पहचान करते हैं. इसके लिए उन्होंने तीनों के अलग कपड़े रखे हुए हैं. साथ ही पहनावे भी ऐसे रखे हैं ताकि तीनों में अंतर किया जा सके. कपल ने इन तीनों की तस्वीरें खुद शेयर की हैं. ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
NEWS SOURCE : zeenews
