Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो बनाकर कर दिया था ये काम, जेल वार्डन को किया सस्पेंड

वीडियो बनाकर कर दिया था ये काम, जेल वार्डन को किया सस्पेंड

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2020No Comments2 Mins Read

जेल वार्डन को जेल के अंदर की वीडियो बनाकर अंदर के हालात दिखाना महंगा पड़ गया है। मंगलवार को जेल आईजी जगजीत सिंह ने जेल वार्डन राजकुमार को सस्पेंड कर दिया। मगर वायरल वीडियो के आधार पर लोगों की प्रतिकिया भी आ रही है। ऐसे में मामला बड़ा हो सकता है।

गौरतलब है कि 25 अप्रैल की शाम को डयूटी पर तैनात जेल वार्डन राजकुमार द्वारा जेल के अंदर की वीडियो वायरल किया था। वीडियो बनाते हुए जेल वार्डन ने आरोप लगाया कि जेल में बंदियों को बैरक में बंद करने का समय हो चुका है, लेकिन कैदी अब भी वॉलीबाल खेल रहे हैं। जेल वार्डन ने चार वीडियो वायरल की। इसमें एक वीडियो में जेल की जमीन पर चारा उगाया हुआ दिखा रहा है।

इसमें आरोप लगा रहा है कि यह चारा जेल उपाधीक्षक की पशु डेयरी के लिए उगाया गया है। जबकि एक वीडियो में जेल का एक कर्मचारी कुत्ते को घूमता हुआ दिखा रहा है। चारों ही वीडियो में वार्डन जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा दिन के समय अस्पताल में पहुंचकर जेल व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। वीडियो वायरल किए जाने का मामला जब जेल विभाग के मुख्यालय में तैनात अधिकारियों तक पहुंचा तो इसे बेहद गंभीरता से लिया गया।

मंगलवार को जेल वार्डन राजकुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। जेल विभाग के आईजी जगजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह से वीडियो वायरल की गई है, उससे पूरी जेल की सुरक्षा खतरे में डाली गई है। यह बेहद गंभीर मामला है तथा जेल की वीडियोग्राफी करना भी पूरी तरह से गैर-कानूनी है। जेल वार्डन राजकुमार ने गंभीर अनुशासनहीनता की है। इसके चलते उसे निलंबित कर दिया गया है।

faridabadnews24 suspended the prison warden This work was done by making a video
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक में डूबा खेल जगत, नहीं रहे Olympian राजा रणधीर सिंह

May 27, 2026

डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

May 25, 2026

Petrol-Diesel Prices Hike: दाम बढ़ने पर लोगों ने सुनाई आपबीती, ‘हम बहुत परेशान है, कई जगहों पर डीजल भी नहीं दे रहे’

May 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.