Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: जाम से जूझ रहे लोग, चार टोल पर फास्टैग की अबतक सुविधा नहीं

फरीदाबाद: जाम से जूझ रहे लोग, चार टोल पर फास्टैग की अबतक सुविधा नहीं

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद-गुरुग्राम और सोहना रोड के चार टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा नहीं होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सुबह-शाम व्यस्त समय में वाहन चालकों को आधा घंटा टोल पार करने में लगता है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के टोल प्लाजा पर फास्टैग का मामला दो साल से लोक निर्माण विभाग में अटका है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बंधवाड़ी के टोल प्लाजा, क्रशर जोन का टोल प्लाजा और सोहना रोड पर पाखल टोल प्लाजा व नुनेहरा टोल प्लाजा हैं। इन पर फास्टैग नही होने से वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता है। टोल प्लाजा के कर्मचारी भी लोगों को जाम से राहत दिलाने की बजाए सिर्फ टोल वसूलने पर ध्यान केंद्रित रखते हैं।

 

 

फरीदाबाद-गुरुग्राम के हजारों लोग रोज इस समस्या को झेल रहे हैं। कई बार सरकार के सामने भी इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग से फाइल आगे नहीं बढ़ी। दरअसल, हरियाणा लोक निर्माण विभाग को भी इसके लिए कुछ हिस्सा बजट का देना है। इन चारों टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था बनाने के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें करीब पच्चीस फीसदी बजट सरकार को देना है।

 

रोज होने वाली दिक्कत से परेशान हैं वाहन चालक

एसजीएम नगर निवासी मनोज सिंघला ने बताया कि सुबह-शाम गुरुग्राम आवाजाही करनी पड़ती है। फरीदाबाद गुरुग्राम रोड के टोल प्लाजा पर फास्टैग नहीं होने से जाम से जूझना पड़ता है। सेक्टर-4 निवासी सुरजीत कुमार के अनुसार गुरुग्राम जाते समय बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर कई बार आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। यहां पर फास्टैग की सुविधा जरूरी है।

 

60 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही

फरीदाबाद-गुरुग्राम मार्ग पर रोज करीब 60 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इस मार्ग से लोग दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचते हैं। टोल बैरियर पर आकर लोग परेशानी झेलते हैं। इस टोल बैरियर का संचालन राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करता है। टोल वसूली का काम एक निजी एजेंसी करती है।

 

20 किलोमीटर के अंदर दो बार दिक्कत हो रही

बल्लभगढ़-सोहना रोड पर पाखल टोल प्लाजा और मात्र 20 किलोमीटर की दूरी बने नूनेरा-संचाली टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था नहीं होने से जाम लगता है। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बंधवाड़ी में बने टोल प्लाजा और क्रशर जोन में बने टोल प्लाजा की दूरी मात्र 11 किलोमीटर है। इन दोनों टोल प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बनी रहती है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: People struggling with jam faridabadnews faridabadnews24 no fastag facility yet at four tolls
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

October 18, 2026

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.