
faridabad: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का 5वां स्थापना दिवस संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम सिंह जी के कार्यालय सेक्टर 3, बल्लभगढ़ में सभी फरीदाबाद कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया। अम्बिका शर्मा ने केक काटकर 5वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर नारी शक्तियों के सम्मान में सभी महिला कार्यकताओं को क्राउन व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अम्बिका शर्मा, कुसुम सिंह, तरसेम शर्मा, कुसुम शर्मा, रेखा भटनागर, रेनू बाला, नीलम शर्मा, नीलम चौधरी, मीना भाटी, भावना चौधरी व अग्रवाल कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल शोभा जी मौजूद रहीं।
