Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता डालचंद डागर ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता डालचंद डागर ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2023No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार में मार्किट कमेटी के चेयरमैन रहे एवं भाजपा नेता डालचंद डागर व आम आदमी पार्टी की नेत्री निशा भारती ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेशअध्यक्ष चौधरी उदयभान ने डालचंद डागर व निशा भारती का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पूरा मान सम्मान देने का विश्वास दिलाया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में अब बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है और हिमाचल, कर्नाटक से इसकी शुरूआत हुई है

 

 

और आने वाले समय में हरियाणा सहित देशभर के सभी राज्यों में कांग्रेस पुन: सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि वह अपने इस जोश को कम न होने दें और जन-जन में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार प्रसार करें ताकि वर्ष 2024 में इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देशभर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद है

 

 

और आने वाले समय में चार राज्यों में होने वाले चुनावों में भी कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाकर नया कीर्तिमान रचेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला व डालचंद डागर ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन में पहुंचाने में जुटा हुआ है और कर्नाटक की जीत के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं का कांग्रेस की ओर रूझान बढ़ रहा है तथा आने वाले समय में विभिन्न पार्टियों के कई दिगगज नेता कांग्रेस का दामन थामने का मन बना चुके है और वह सही समय का इंतजार कर रहे है।

faridabadnews faridabadnews24 Former chairman and BJP leader Dalchand Dagar joined Congress along with his supporters
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.