Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा- ऐसा हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति, अपनों से मिल रहे झटकों के बाद नरम पड़े इमरान खान: Imran Khan

कहा- ऐसा हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति, अपनों से मिल रहे झटकों के बाद नरम पड़े इमरान खान: Imran Khan

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Pakistan Former PM Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. एक ओर जहां वो पाक सरकार के निशाने पर है तो दूसरी ओर उनके अपने उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. कभी सरकार पर हमला करने वाले इमरान खान अब बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. मुश्किल में घिरे इमरान ने बुधवार को कहा कि वह सत्ता में बैठे किसी भी शख्स से बातचीत करने को तैयार हैं.

 

 

इमरान खान ने क्या कहा?

पाक मीडिया के अनुसार इमरान खान ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं एक कमिटी का गठन कर रहा हूं. यह दो चीजों पर ‘सत्ता में बैठे किसी भी शख्स’ से बातचीत करेगी. पहला, अगर उनके मुताबिक यह देश के लिए फायदेमंद है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. दूसरा, अगर अक्टूबर में चुनाव होते हैं तो इससे देश को कितना लाभ होगा. हमें इन दो चीजों पर राज़ी करें. अगर उन्हें लगता है और वे कमिटी को यह मनाने में कामयाब हो जाते हैं कि मेरे राजनीति छोड़ने से मुल्क को फायदा होगा तो मैं पीछे हट जाऊंगा और राजनीति छोड़ दूंगा.

 

इमरान खान का ये बयान फवाद चौधरी के पीटीआई से अलग होने के बाद आया. फवाद चौधरी इमरान सरकार में मंत्री थे. चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैंने 9 मई की घटनाओं की स्पष्ट रूप से निंदा की थी, मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है, मैंने अपनी पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और इमरान खान से अलग हो रहा हूं. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा पीटीआई प्रमुख इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद फवाद उन पीटीआई नेताओं की लंबी सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने 9 मई को देश भर में हुई तोड़फोड़ और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद पीटीआई छोड़ने की घोषणा की.

 

अब तक शिरीन मजारी, फैयाजुल हसन चौहान, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी, अमीर कयानी, जय प्रकाश, आफताब सिद्दीकी और संजय गंगवानी सहित कई अन्य लोगों ने इमरान खान की पार्टी छोड़ दी है. हालांकि, पीटीआई के अध्यक्ष खान इस पलायन को ‘बंदूक के दम पर’ जबरन तलाक के रूप में देखते हैं. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह पीटीआई को गुट बनाने का एक प्रयास है, ठीक उसी तरह जैसे पीएमएल-एन को पिछली शताब्दी के मोड़ पर रातोंरात पीएमएल-क्यू में बदल दिया गया था.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Fawad Chaudhry I will leave politics Imran Khan Imran Khan softened after getting shocks from his own people: Imran Khan Pakistan Former PM PTI Said- If this happens
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.