Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हनुमान जी की कृपा से तुरंत दिखाई देते हैं चमत्कार, इस मंदिर में जानें से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, ऐसी है मान्यताएं

हनुमान जी की कृपा से तुरंत दिखाई देते हैं चमत्कार, इस मंदिर में जानें से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी, ऐसी है मान्यताएं

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Patna Mahavir Mandir: आज हम आपको कराने जा रहे हैं देश के प्राचीन मंदिरों में से एक हनुमान जी के एक प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन। ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर हनुमानगढ़ी के बाद दूसरा ऐसा हनुमान जी का मंदिर है जहां भक्तों की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्तों तांता लगा रहता है। लेकिन हर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की खासी भीड़ देखी जाती है। इसके अलावा हर त्योहार पर भी यहां हजारों लोग दर्शन कर अपने संकटों के निवारण की प्रार्थना करते हैं।

 

पटना का महावीर मंदिर किसने बनाया?

यह मंदिर बिहार की राजधानी पटना रेलवे स्टेशन के ठीक सामने बना महावीर मंदिर है। ये मंदिर अति सिद्ध बताया जाता है।  हर वर्ष लाखों यात्री इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यहां स्थापित सकंटमोचन की प्रतिमा भक्तों के दिल में विशेष स्थान रखती है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां बजरंगबली की दो मूर्तियां एक साथ हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर को मूल रूप से स्वामी बालानंद द्वारा स्थापित किया गया था जोकि रामानंदी संप्रदाय के थे।

 

 

पटना का महावीर मंदिर क्यों है इतना खास?

एक दौर था, जब महावीर मंदिर न तो इतना प्रसिद्ध था और ना ही इतना भव्य। लेकिन अब इस मंदिर की बनावट और चकाचौंध लोगों को यहां आने पर मजबूर कर देती है। सिर्फ पटना ही नहीं, इस मंदिर में देश के कोने कोने से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। यही वजह है कि यहां भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसी भी मान्यता है कि इस मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को खाने से हर तरह की बीमारी ठीक हो जाती है।

 

क्या है मंदिर का प्रवेश शुल्क और समय?

पटना का महावीर सप्ताह में सभी दिन सुबह 05:30 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। आपको बता दें कि यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है।

 

पटना महावीर मंदिर कैसे पहुंचे?

  1. सड़क मार्ग से –  आप शहर के किसी भी हिस्से से महावीर मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आपको ऑटो, बस जैसे वाहनों के लिए बेहतरीन सुविधाएं हैं।
  2. रेल के द्वारा –  यह मंदिर बिहार की राजधानी पटना रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। ऐसे में आप बिना किसी कठिनाई के यहां पहुंचा सकते हैं।
  3. हवाई जहाज से – यह मंदिर हवाई अड्डे से सिर्फ 6 किमी की दूरी पर है। यहां आने के बाद आप कैब या ऑटो बुक करके मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Miracles are visible immediately by the grace of Hanuman ji such are the beliefs the wishes of the devotees are fulfilled by visiting this temple
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.