राजनीति : मीडीया के माध्यम से सरकार के प्रवक्ता कहते है कि आर्थिक मंदी से बचने के लिए उत्पादन एवं खपत बढाना होगा जिससे आर्थिक मंदी का दौर खत्म होता जाएगा,किसान मजदूर,मध्यमवर्ग दुकानदारों के हाथ मे आर्थिक चक्र चलने लगेगा,लेकिन दिल दिमाग दोनों का साथ होना जरूरी है अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने बयान जारी कर कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा फल सब्जी दूध आदि दिल्ली ले जाने पर पाबंदी लगाना उचित नहीं है यह मानवता,नैतिक मूल्यों,लोकतंत्र के खिलाफ है हरियाणा के किसान को उचित मूल्य उनके सब्जि फल दूध आदि का दिल्ली में मिलता है जिससे किसानों का काम चलता है हरियाणा सरकार के इस पाबनदी से हिमाचल जम्मू-कश्मीर पंजाब राजस्थान गाजियाबाद उत्तरप्रदेश आदि के किसानों का जो फल सब्जी दूध आदि आता है सभी राज्यों के किसान प्रभावित होंगे एवं दिल्लीवासी प्रभावित होंगे जोकि दिल्ली भारत का दिल है
जहां सभी धर्मों के लोग बसते हैं जहां संपूर्ण विश्व के दूतावास हैं जिस दिल्ली में संसद भवन सुप्रीम कोर्ट इत्यादि है केंद्रीय मंत्री परिषद भी दिल्ली में है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास का उद्घोष /जयघोष करने वाले सब के प्रधानमंत्री जी भी दिल्ली में ही रहते हैं समझ में नहीं आता हरियाणा सरकार किन कारणों से दिल्ली के लिए खाद्य पदार्थों आदि जाने पर पाबंदी लगा दी है प्रधानमंत्री जी खामोश हैं उनके सलाहकार प्रवक्ता भी चुप हैं चैनलों के एंकर्स सवाल भी नहीं करते साहिबान चुप हैं दिल्ली भी भारत में है देश की राजधानी कोई पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है की हवा पानी खाना सब बंद हो और सब तमाशबीन बनकर घटना पर मुंह बंद रखें हरियाणा सरकार के इस रवैया एवं निर्णय से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं देश की छवि खराब हो रही है
हरियाणा सरकार अथवा कोई भी सरकार ऐसे निर्णय ना लें जिससे देश प्रदेश की छवि धूमिल होती है तथा देश व प्रदेश वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लाकडाउन- करोना के चलते किसान,मजदूर,कर्मचारी,मध्यमवर्ग वैसे ही परेशान तनावग्रस्त हैं ऐसे वक्त में ऐसा निर्णय लेना भी उचित न होगा हरियाणा केंद्र सरकार विचार करें। अपील:- महंत ने सन्तो-महन्तो-धर्माचार्यों-भु. पु.सैनिकों से अपील किया है कि अन्नदाता किसानों की हितों की रक्षा के लिए आगे आये,आपके मठ मंदिरो देश संचालन में किसान अहम भूमिका है. जय जवान जय किसान जय सन्त भगवान
