Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रिश्वत लेते क्लर्क और चपरासी गिरफ्तार फरीदाबाद नगर निगम दफ्तर में

रिश्वत लेते क्लर्क और चपरासी गिरफ्तार फरीदाबाद नगर निगम दफ्तर में

faridabadnews24By faridabadnews24May 30, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार दोपहर नगर निगम मुख्यालय स्थित होमगार्ड कार्यालय से क्लर्क और चपरासी को ढाई हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्लर्क जितेंद्र कुमार और चपरासी विजेंद्र पहवा के रूप में हुई है। दोनों एक होमगार्ड की दोबारा जॉइनिंग कराने की एवज में रिश्वत ले रहे थे। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही पूछताछ में और कितनों से रिश्वत ली है, उसकी जानकारी जुटाई जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार एसीबी ने यह कार्रवाई नंगला एन्क्लेव के विशाल वर्मा की शिकायत पर की। वे होमगार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उनका पंजीकरण खत्म हो गया था। पुन-पंजीकरण (दोबारा ज्वाइनिंग) कराने के नाम पर क्लर्क जितेंद्र कुमार और चपरासी विजेंद्र पहवा ने ढाई हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विशाल ने इसकी शिकायत एसीबी को दे दी। इंस्पेक्टर राकेश मलिक के नेतृत्व में एसीबी की एक टीम का गठन किया गया। टीम सोमवार दोपहर को नगर निगम मुख्यालय स्थित होमगार्ड विभाग के कार्यालय पहुंची। वहां विशाल ने जैसे ही आरोपियों को रिश्वत के रुपये दिए, एसीबी टीम ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत के रुपये बरामद किए गए हैं। रुपयों पर लगाया गया पाउडर भी उनके हाथों पर लग गया। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 

89 दिन के ब्रेक के बाद होनी थी दोबारा जॉइनिंग

शिकायतकर्ता विशाल वर्मा के अनुसार उसकी 89 दिन के ब्रेक के बाद दोबारा जॉइनिंग होनी थी, लेकिन इसकी एवज में चपरासी जितेंद्र पहवा और क्लर्क जितेन्द्र ने उससे 2500 रुपए मांगे थे। सूत्रों की मानें तो पीड़ित को आरोपियों ने झांसा दिया था कि रिश्वत के पैसों को डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, सेंटर कमांडेंट तक पहुंचायी जाती है। एसीबी अधिकारियों का है कि मामले की जांच गहनता से की जाएगी। सूत्रों की मानें तो नगर निगम मुख्यालय में स्थित होम गार्ड कार्यालय में होम गार्ड के पुन पंजीकरण यानि री-ज्वाइनिंग के लिए दर फिक्स है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग में रिश्वतखोरी का धंधा खुलेआम चलता है। इसके लिए दो हजार से 3500 रुपए तक की रिश्वत ली जाती है।

 

35 से अधिक गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने 35 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक पुलिस, नगर निगम व बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी हैं। भ्रष्टाचार मामले में निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाला मामले में मुख्य इंजीनियर समेत कई अधिकारी एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Clerk and peon arrested for taking bribe in Faridabad Municipal Corporation office faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.