Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 75 यात्री थे सवार, 10 की मौत, अमृतसर से जम्मू के कटरा जा रही बस खाई में गिरी: Bus Accident

75 यात्री थे सवार, 10 की मौत, अमृतसर से जम्मू के कटरा जा रही बस खाई में गिरी: Bus Accident

faridabadnews24By faridabadnews24May 30, 2023Updated:May 30, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Jammu Bus Accident: जम्मू में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. अमृतसर से कटरा जा रही एक बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. SDRF और जम्मू कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. मरने वालों में बिहार के लखी सराय और बेगूसराय जिले के लोग हैं.  रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली. तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शवों को निकाला गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे.

 

 

अधिकारियों ने बताया कि बस कटरा जा रही थी, तभी झज्जर कोटली इलाके में यह दुर्घटना हुई. बस में सवार तीर्थयात्री माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे. कटरा त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा, आठ लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. स्थानीय निवासी बचाव अभियान में पुलिस की मदद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 21 मई को माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे.

एक और हादसे में 4 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी एक हादसा हुआ है. चिनाब नदी के तट पर एक निजी कार कथित तौर पर सड़क से फिसलकर 300 फुट नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा रग्गी नाला के पास बटोटे-किश्तवाड़ राजमार्ग पर हुआ और पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए संयुक्त बचाव अभियान के दौरान कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव बरामद कर लिए गए. अभियान का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), किश्तवाड़ अब्दुल कयूम ने कहा कि कार सवार पुल-डोडा से जम्मू की तरफ जा रहे थे, तभी चालक ने एक गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश के दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और यह 300 फीट नीचे चिनाब नदी के तट पर जा गिरा. कयूम ने बताया, चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं और एक घायल को सरकारी मेडिकल कॉलेज, डोडा में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना इस हादसे का कारण बना.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

10 died 75 passengers were on board faridabadnews faridabadnews24 the bus going from Amritsar to Katra in Jammu fell into the ditch: Bus Accident
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.