
बल्लभगढ़ : सावन कृपाल रूहानी मिशन की बल्लभगढ़ शाखा की ओर से 30 मई, 2023 को राजिंदर आश्रम में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 34वें बरसी भंडारे के अवसर पर एकत्रित भाई-बहनों ने उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सावन कृपाल रूहानी मिशन के वर्तमान अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने अपने विडियो सत्संग में कहा कि, ”दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज ने अपनी ज़िंदगी के जीते-जागते उदाहरण के द्वारा सभी को अध्यात्म और ध्यान-अभ्यास के मार्ग पर चलाया। वे प्रभु-प्रेम, दया और करुणा के मसीहा थे। उन्होंने हमारे अंदर छुपे हुए प्रभु-प्रेम को जागृत किया और लाखों भाई-बहनों को अंधकार से भरी ज़िंदगी से निकालकर प्रभु की चेतनता, प्रकाश व प्रेम की ओर ले गए। संत दर्शन सिंह जी महाराज अक्सर कहा करते थे कि यह मानव चोला एक सुनहरा अवसर है
अपने आपको जानने और पिता-परमेश्वर को पाने के लिए। उन्होंने ध्यान-अभ्यास के द्वारा हमें अंदर के रूहानी खजानों का अनुभव कराते हुए पिता-परमेश्वर के साथ एकमेक किया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने कहा कि आज से 34 साल पहले संत दर्शन सिंह जी महाराज शारीरिक रूप से इस धरती को छोड़कर चले गए लेकिन आज भी उनकी शिक्षाएं और प्रेम सदा-सदा के लिए हमारे साथ हैं। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालते हुए हम अपनी ज़िंदगी के उद्देश्य को पूरा करें। इस अवसर पर बहुत से लोगों ने उनकी याद में दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के साथ बीते अपने रूहानी अनुभवों को बताया। मिशन की शाखा की ओर से गर्मी की इस तपती धूप में संत दर्शन सिंह जी महाराज की प्यार भरी याद में शहर के प्रमुख स्थानों पर मिशन के सेवादारों द्वारा लोगों की सेवा में ठंडे व मीठे पानी की छबी l
