Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कर्मचारियों की निगम प्रशासन को चेतावनी मांगों का समाधान जल्द करें अन्यथा आंदोलन करेंगे तेज : शास्त्री

कर्मचारियों की निगम प्रशासन को चेतावनी मांगों का समाधान जल्द करें अन्यथा आंदोलन करेंगे तेज : शास्त्री

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2023No Comments3 Mins Read
FARIDABAD  : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर नगर निगम कर्मचारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी सरकार की कर्मचारी एवं दलित विरोधी नीतियों की पोल जनता में खोलने के अभियान के तहत भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया जिसके बाद बीके चौक से सलूजा पेट्रोल पंप होते हुए पांच नंबर मार्किट मैं प्रदर्शन करते हुए चार-पांच मार्केट के चौक से बीके चौक पर प्रदर्शन का समापन किया गया प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आम जनता में सरकार के विरोध में हजारों परिचय भी वितरण किए गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी पिछले कई हफ्तों से निगम 70 की मांगों के समाधान के लिए कथा हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों को लागू करवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं जो निरंतरता में जारी रहेगा।

 

आज की विरोध सभा एवं प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खांडिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चंडालिया ने किया। प्रदर्शन में अन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री राज्य उपप्रधान कमला उप महासचिव सुनील चंडालिया राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर सिंह बालगोहेर भी शामिल रहे।

 

 

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम आयुक्त को हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के आंदोलन को नजरअंदाज करने का प्रयास किया तो इसका नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मुंहतोड़ जवाब देगा श्री शास्त्री ने कहा कि फरीदाबाद के कर्मचारी अकेले नहीं उनके साथ हरियाणा प्रदेश के अन्य 10 नगर निगमों 22 नगर परिषद एवं सात नगर पालिकाओं 89 दमकल केंद्रों के कर्मचारी साथ हैं उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा की निगमायुक्त ने यूनियन के साथ मीटिंग का समय 24 मई को तय किया था जिसको रद्द कर दिया गया निगम आयुक्त के इस व्यवहार से निगम प्रशासन के प्रति कर्मचारियों में गुस्सा और बढ़ रहा है और निकट भविष्य में आंदोलन और तेज होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है यह आरोप आज नगर निगम कर्मचारियों के पिछले कई हफ़्तों से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री शास्त्री ने निगम प्रशासन पर ये आरोप लगाए।

 

श्री शास्त्री ने स्थानीय सांसद व विधायकों पर भी गरीब सफाई कर्मचारी एवं सिवर मैनो, बेलदारों, मालियों ड्राइवर, पीओएन, टुबेल चालक हेल्पर सैनिटेशन स्टॉप इंजीनियरिंग स्टाफक्लैरिकल स्टाफ का निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर मौन समर्थन करने का आरोप भी लगाया। श्री शास्त्री ने कहा कि यहां के स्थानीय सांसद व विधायको को कर्मचारी अपनी मांगों का मांग पत्र दे चुके हैं जिस पर उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन से बात कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं किया गया है । श्री शास्त्री ने कहा की अब सांसद व सभी विधायकों कर्मचारियों की मांगो के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए जवाब दें, की पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सहित नए पद सृजित करने, डिमिनेशन काडर से पदों को बाहर करने छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को डुयूटी पर बहाल करने व अन्य न्याय उचित मांगों पर उनका रूख क्या है।

 

आज के विरोध सभा एवं प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता राज्य महिला सब कमेटी के सदस्य सुरेश ललिता, शकुंतला, कमलेश, राजवती, माया, नीतू रोशनी तथा राकेश चंडालिया श्रीपाल मौर्य, दर्शन सोया रघुवीर चौटाला महेंद्र कुड़िया गजेंद्र मंझावली सुदेश कुमार राजकुमार डब्गोहर, साजन खांडिया, शिव कुमार शहाबुदीन,मनोज शर्मा, रामरतन, अजयशास्त्री, रणजीत सुक्ला, आदि भी शामिल थे।
faridabadnews faridabadnews24 otherwise the agitation will intensify: Shastri resolve the demands soon Warning to the corporation administration of the employees
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.