Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बातों-बातों में करा लिए पैसे ट्रांसफर, 200 रुपये लेने के चक्कर में महिला के गए 6 लाख, उसी की मदद से फोन में घुसा ठग

बातों-बातों में करा लिए पैसे ट्रांसफर, 200 रुपये लेने के चक्कर में महिला के गए 6 लाख, उसी की मदद से फोन में घुसा ठग

faridabadnews24By faridabadnews24June 6, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली. मुबंई के अंधेरी इलाके में एक महिला के खाते से ठगों ने 6 लाख रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली है. ऐसा महिला द्वारा इंटरनेट पर मिले “कस्टमर केयर नंबर” से संपर्क करने के कारण हुआ. महिला अपने यूपीआई ई-वॉलेट में 200 रुपये की बकाया राशि प्राप्त करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका इंटरनेट पर जाकर अपनी समस्या का हल ढूंढना उसकी परेशानी को और बढ़ा देगा.

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय शिकायतकर्ता एक ट्रैवल एजेंसी के लिए पार्ट टाइम जॉब करती है. उसे एक क्लाइंट से अपने ई-वॉलेट में 200 रुपये लेने थे. हालांकि, ये ट्रांजेक्शन बीच में ही फंस गया. ट्रांजेक्शन अधूरा रहने के कारण उसे 200 रुपये प्राप्त नहीं हुए. उसने PayTM का कस्टमर केयर नंबर ढूंढने के लिए गूगल का सहारा लिया. इसके बाद उसे एक “हेल्पलाइन” मिली. उन्होंने इसी पर कॉल किया और ठग ने उन्हें फंसाकर 6.42 लाख रुपये निकाल लिए.

 

कैसे हुई ठगी?
पुलिस ने कहा कि साइबर ठग ने अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स इंटरनेट पर कस्टमर केयर के रूप में अपलोड की थी. जब महिला ने उस नंबर पर संपर्क किया तो उधर से एक शख्स ने जवाब दिया. उसने खुद की पहचान पेटीएम के कार्यकारी के रूप में कराई. महिला ने कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव बनकर बात कर रहे ठग को अपनी परेशानी बताई. इसके बाद ठग ने उन्हें एक रिमोट लोकेशन ऐप डाउनलोड करने को कहा जिससे कि वह उनके फोन में एंट्री कर सके. महिला ने भी ऐसा कर दिया.

 

पैसे भेजने के लिए कहा
उसने ऐप के जरिए महिला की ही अनुमति से फोन में एंट्री कर ली. इसके बाद बात करते-करते उसने महिला को उसे कुछ पैसे भेजने के लिए मना लिया. संभवत: उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह महिला बैंकिंग ऐप में घुसकर फंड ट्रांसफर कर सके. उसने कहा कि आप कुछ पैसे भेज दीजिए जो रिफंडेबल है यानी उसके खाते में वापस आ जाएंगे. महिला ने ऐसा ही किया. इसके बाद जो हुआ उससे पीड़ित महिला के होश उड़ गए. ठग ने कुल 6.42 लाख रुपये महिला के खाते से ट्रांसफर कर लिए. जब पैसे वापस नहीं मिले तो महिला को समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है. इसके बाद ठग का फोन फोन बंद हो गया.

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Money transfer done in talk with her help the thug entered the phone woman lost 6 lakhs for taking 200 rupees
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.