Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्रीय मंत्री गडकरी की बात सुनकर परेशान हो जाएंगे आप, कार-बाइक चलाने वालों को झटका

केंद्रीय मंत्री गडकरी की बात सुनकर परेशान हो जाएंगे आप, कार-बाइक चलाने वालों को झटका

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Nitin Gadkari Latest News: अगर आप भी अक्‍सर बाइक या कार से ही सफर करते हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. सरकार की तरफ से सड़क हादसों में लगातार कमी लाने का प्रयास क‍िया जा रहा है. इसके ल‍िए साल 2024 तक सड़क हादसों में आधी कटौती करने का लक्ष्‍य रखा गया था. लेक‍िन अब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसी बात कही है क‍ि उसे सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. जी हां, दरअसल गडकरी ने कहा क‍ि सड़क हादसों में 50 फीसदी की कमी करने का लक्ष्‍य हम 2024 तक प्राप्‍त नहीं कर पाएंगे.

 

कुछ लोगों की तरफ से इसके ल‍िए प्रयास नहीं क‍िया जा रहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार और सड़क सुरक्षा मानकों से समझौता करते वाले लोगों की खामियों की वजह से साल 2024 से पहले सड़क हादसों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगा. गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हमने कहा था कि हम वर्ष 2024 से पहले सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी करेंगे. लेकिन हम इसे नहीं कर पाये क्योंकि हमारी भी कुछ खामियां हैं और बाकी कुछ लोगों की तरफ से इसके प्रयास नहीं हो रहे हैं.’

 

हम लक्ष्‍य हास‍िल करने की तरफ नहीं बढ़ रहे
सड़क निर्माण इंजीनियरिंग में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, ‘विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने वाले लोग अपना काम ठीक से नहीं कर रहे. उनकी मानसिकता है कि लागत में बचत होनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि वे निर्माण की लागत को कम करने के लिए डीपीआर (DPR) तैयार करते समय सड़क सुरक्षा मानकों से समझौता करते हैं. जानबूझकर किसी सड़क में फ्लाईओवर या नीचे के पुलों के निर्माण का प्रावधान नहीं करते हैं. इससे लागत में तो कमी आती है लेक‍िन हम लक्ष्‍य हास‍िल करने की तरफ नहीं बढ़ रहे.

 

सड़क दुर्घटना में हर साल 2 लाख लोगों की मौत
उन्होंने कहा, ‘हमने ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की है. सड़कों के किनारे लगने वाले बढ़िया संकेत च‍िन्‍ह भी हादसों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा लेन में व्‍हीकल चलाने का अनुशासन भी देश में सड़क सुरक्षा सुन‍िश्‍च‍ित करने की आधी लड़ाई जीतने में मदद कर सकता है.’ उन्होंने कहा भारत में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें करीब दो लाख लोगों की मौत हो जाती है. उन्होंने कहा झगड़ों, दंगों या आतंकवादी हमलों की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में ज्‍यादा लोग मरते हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

car-bike drivers will be shocked faridabadnews faridabadnews24 You will be upset after listening to Union Minister Gadkari
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.