Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो भाईयों से की 24 लाख की मांग हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर

दो भाईयों से की 24 लाख की मांग हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर लगवाने के नाम पर

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यमुनानगर: हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर अंबाला के गांव बिहटा निवासी सुशील व मुकेश कुमार सेछह लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप गांव नागल निवासी सुशील कुमार व अंबाला के गांव बालटी निवासी खुशीराम और सोनिया अरोड़ा नाम की महिला पर है।

 

आरोपितों के खिलाफ जून 2022 में सुशील व मुकेश के पिता जयपाल ने एसपी को शिकायत दी थी। जांच आर्थिक अपराध शखा को दी गई थी। 16 अगस्त 2022 को पंचायती फैसला हुआ कि आरोपित 15 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से पैसा लौटाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने पैसा वापस नहीं किया। अब मामले में जयपाल की शिकायत पर शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे 24 लाख रुपए

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जयपाल फिलहाल साहा में रह रहा है। उन्होंने अपनी बेटी की गांव बालटी में की है। यहां पर उनका आना जाना रहता है। दिसंबर 2018 में जयपाल के बेटे संदीप की मुलाकात हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर के पद पर नियुक्त गांव बालटी के खुशीराम से हुई, जिसने बताया कि उसकी नौकरी गांव नागल के सुशील कुमार ने लगवाई थी। उसकी चंडीगढ़ सचिवालय में अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है।

 

जिस पर जयपाल ने खुशीराम से अपने बेटे संदीप व मुकेश कुमार की नौकरी लगवाने के बारे में बात की। दोनों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा दे रखी थी। आरोपित की बातों में आकर वह सुशील कुमार से यमुनानगर में मिले। जहां उसने नौकरी लगवाने के नाम पर 24 लाख रुपये मांगे। दस लाख रुपये पहले देने की बात हुई। आरोपित सुशील ने उनकी बात हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में एक महिला से भी कराई।

 

कुछ दिन बाद जयपाल अपने बेटे व दामाद के साथ यमुनानगर में सुशील कुमार व खुशीराम से मिला। यहां उन्हें छह लाख रुपये नकद दिए और चार लाख रुपये के बिना तारीख के चेक दिए। आरोपितों ने आश्वस्त किया कि जब काम हो जाएगा। तभी इन चेकों को बैंक में लगाएंगे। आरोपितों ने एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी ली और फिर से आयोग में सोनिया अरोड़ा नाम की महिला से बात कराई। कुछ दिनों बाद लिखित परीक्षा का परीणाम आया तो जयपाल के दोनों लड़कों का नाम लिस्ट में नहीं था।

 

झांसा देकर ऑरिजनल दस्तावेज भी ले लिए

आरोपितों से बात की तो वह कहने लगे कि फाइनल लिस्ट में नाम आएगा। आरोपितों ने डायरेक्ट ज्वाइनिंग कराने का झांसा देकर ऑरिजनल दस्तावेज भी ले लिए। फाइनल लिस्ट में भी नाम नहीं आया तो आरोपितों से फिर बात की, लेकिन आरोपित टाल मटोल करते रहे। काफी समय बीतने के बाद जब आरोपितों से पैसे व चेक वापस मांगे तो वह बहाने बनाने लगे। कभी कहने लगे कि वह रेलवे, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नौकरी लगवा देंगे। कभी किसी अन्य सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। बाद में आरोपितों के बारे में जयपाल ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता लगा कि इन्होंने पहले भी कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की है। आरोपित सुशील पर केस दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

Demand of 24 lakhs from two brothers in the name of getting sub-inspector in Haryana Police faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.