Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : अवैध वसूली पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग के नाम पर, तीन काबू

फरीदाबाद : अवैध वसूली पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग के नाम पर, तीन काबू

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2023No Comments3 Mins Read

Faridabad: वीरवार की सुबह मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने डबुआ सब्जी मंडी में चल रही पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड किया है और तीन लोगों को काबू किया है। डबुआ सब्जी मंडी में पार्किंग के नाम पर हर महीने करीब 15 लाख की अवैध वसूली का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में पार्किंग ठेकेदार व मंडी मार्किट कमेटीे के कर्मचारी सहित अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग फीस के नाम पर अवैध वसूली करने के बारे में थाना डबुआ में मामला दर्ज कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को सूचना मिली थी कि डबुआ सब्जी मंडी के विभिन्न गेटों पर पार्किंग के नाम पर जबरन दोगुनी राशि वसूल की जा रही है। यदि मंडी में जाकर चैकिंग की जाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।

 

इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता उप अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही के लिए खाका तैयार किया गया। जिसमें सचिन और प्रवीन को प्राइवेट वाहन से डबुआ सब्जी मंडी में भेजा गया और पार्किंग फीस देते समय का वीडियो बनाने के बारे में निर्देश दिए गए। जब सचिन अपने साथी प्रवीन के साथ टैंम्पो लेकर मंडी गेट पर पहुंचा तो गेट पर मौजूद 2 लोगों ने उन्हें रोक लिया और चालीस रूपए पार्किंग की मांग की। उन्होंने पार्किंग के रूपए देकर पर्ची ले ली थी। उस पर्ची पर पार्किंग सुलक 10, 20, 30 रूपए लिखा हुआ था। इस पर सचिन ने ऐतराज किया तो पर्ची काटने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि मंडी के अंदर जाना है तो चालीस रूपए ही देने होंगे, क्योंकि निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे वसूलने के लिए ठेकेदार ने ही कहा है।

 

इस पर सचिन ने कहा कि वह मार्किट कमेटी कार्यालय में इसकी शिकायत करेगें। जिस पर पर्ची काटने वाले दोनों लोगों ने कहा कि मंडी सुपरवाईजर देवराज और मार्केट कमेटी सचिव को इस बारे में सारी जानकारी है। उल्टा धमकाते हुए कहा कि जहां पर शिकायत करनी है वहां कर दीजिए। यहां के एमएलए ने मार्केट कमेटी के सुपरवाईजर देवराज का दबादला करा दिया था फिर भी वह कुछ दिनों बाद वापिस आ गया। इस संबंध में यह भी ज्ञात हुआ कि डबुआ सब्जी मंडी के विभिन्न गेटों से प्रति दिन 15 सौ रेहडियों से निर्धारित पार्किंग फीस से ज्यादा वसूली की जा रही है और मंडी के अन्दर (फड) नीचे बैठकर सब्जी बेचने वालों से भी प्रति दिन जबरन 40 से 50 रूपए की वसूल की जा रही है। इस प्रकार मंडी के सभी गेटों से प्रति दिन लगभग 50 से 60 हजार रुपये जबरन उगाही की जा रही है।

 

इस संबंध में संयुक्त टीम द्वारा पार्किंग की पर्ची काट रहे 3 व्यक्तियों को काबू किया तथा उपरोक्त सचिन की शिकायत पर पार्किंग ठेकेदार व मंडी मार्किट कमेटीे के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग फीस के नाम पर अवैध वसूली करने के बारे में थाना डबुआ में मामला दर्ज कराया जा रहा है।

 

NEWS SOURCE : alivenews

Faridabad: CM Flying raids on illegal recovery in the name of parking in Dabua vegetable market faridabadnews faridabadnews24 three arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.