Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद : शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार परचून की दुकान की आड़ में

फरीदाबाद : शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार परचून की दुकान की आड़ में

faridabadnews24By faridabadnews24June 10, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद।  क्राइम ब्रांच 65  की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनिल कुमार है। वह फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का रहने वाला है और तिगांव में परचून की दुकान खोल रखी है।

 

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी दुकानदार परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने का काम करता है और जब उसके पास कोई नया ग्राहक आता है तो पैसे लेकर वह थोड़ी देर इंतजार करवाता है। जब यह कंफर्म हो जाता है कि कोई उसका पीछा नहीं कर रहा या यह पुलिस का जाल तो नहीं है, उसके बाद वह उसे शराब मुहैया करवा देता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सिपाही अनिल को फर्जी ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा और बाकी की पुलिस टीम आसपास ही छुपकर उसका इंतजार करने लगी।

 

 

ग्राहक बने सिपाही ने दुकानदार से जब शराब मांगी तो उसने पैसे लेकर उसे थोड़ी देर वहां पर इंतजार करवाया और उसके पश्चात जैसे ही दुकानदार ने सिपाही को शराब की बोतल दी तो उसने इशारा करके बाकी पुलिस टीम को बुला लिया और मौके से दुकानदार को काबू करके उससे पूछताछ की और तलाशी लेने पर आरोपी दुकानदार के कब्जे से 22 पेटी देसी शराब मस्ताना तथा 4 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग की बरामद की गई।

 

 

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को तिगांव थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी शराब तस्करी के कई मुकदमों में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ तिगांव थाने में ही पिछले 2 साल में अवैध शराब तस्करी के 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपी ने बताया कि वह पहलादपुर से किसी व्यक्ति से यह शराब मंगवाता है और एक-एक बोतल करके ग्राहकों को महंगे दामों में बेच देता है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

Faridabad: Accused selling liquor arrested under the guise of a grocery shop faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.