
बल्लभगढ़: गांव चंदावली में एक किरायेदार ने अपने पुराने मकान मालिक की रुपयों के लालच में हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला विनोद गांव चंदावली में किराये के मकान में रहता था।
शराब पीने आता था मकान मालिक
उसके पास उसका पुराना मकान मालिक राम सिंह रोजाना शराब पीने के लिए आता था। राम सिंह के पास हमेशा 20-25 हजार रुपये होते थे। पांच जून की रात को राम सिंह आरोपित के कमरे में शराब पी रहा था। तभी उसने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने रुपये ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उस दिन वह रुपये लेकर नहीं गया। आरोपित घटना के बाद मौके से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके मृतक का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
गला दबाकर हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राम सिंह की हत्या का कारण गला दबाना बताया है। इस मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंप दी। क्राइम ब्रांच ने आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खून से सने हुए कपड़े बरामद कर लिए और उसे इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने हत्या के आरोपित को जेल भेज दिया।
NEWS SOURCE : jagran
