Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस का नोटिस, यौन उत्पीड़न के फोटो, ऑडियो-वीडियो सबूत करें जमा

दो महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस का नोटिस, यौन उत्पीड़न के फोटो, ऑडियो-वीडियो सबूत करें जमा

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली दो टॉप महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है और उनसे यौन उत्पीड़न के सबूत मांगे हैं। दिल्ली पुलिस ने अपनी नोटिस में महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न (ब्रेस्ट छूने या पेट पर हाथ सहलाने के आरोपों) के सबूत के तौर पर फोटो, ऑडियो या वीडियो जमा कराने के कहा है। महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर छाती छूने, पेट पर हाथ फेरने और जबरन जोर से गले लगाने के आरोप प्राथमिकी में लगाए हैं।

महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, कथित रूप से यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं 2016 से 2019 के बीच  21, अशोक रोड स्थित WFI दफ्तर में हुईं जो बृजभूषण शरण सिंह का सरकारी आवास भी है और विदेश में टूर्नामेंट के दौरान भी हुईं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 5 जून को महिला पहलवानों को CRPC की धारा 91 के तहत अलग से नोटिस जारी किया गया और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन का ही समय दिया गया था। एक पहलवान ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “हमारे पास जो भी सबूत थे, हमने उसे पुलिस को सौंप दिया है। हमारे एक रिश्तेदार ने भी पुलिस को वो सबूत दिए हैं, जो उनसे मांगे गए थे।”

 

शिकायतकर्ताओं में से एक ने प्राथमिकी में उल्लेख करवाया है कि विदेश में एक बड़ा पदक जीतने के बाद सिंह ने उसे 10 से 15 सेकंड तक जबरन कसकर गले लगा लिया था। पहलवान ने दावा किया कि टटोले जाने से बचने के लिए तब उसने अपना हाथ अपने ब्रेस्ट के पास रख लिया था। पुलिस ने इस पहलवान से इस घटना की भी तस्वीर मांगी है। बता दें कि 7 जून को, सरकार के साथ हुई बातचीत में  पहलवानों ने 15 जून तक अपना विरोध-प्रदर्शन रोकने पर सहमति व्यक्त की थी। तब पहलवानों और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बीच करीब छह घंटे की लंबी वार्ता हुई थी। बातचीत में फैसला लिया गया कि 15 जून तक पहलवानों के आरोप मामले में दिल्ली पुलिस चार्जशीट दायर कर देगी।

 

दिल्ली पुलिस ने भी इसी समय-सीमा को मद्देनजर रखते हुए शिकायतकर्ताओं से कथित घटनाओं की तारीख और समय, कुश्ती संघ के कार्यालय में बिताए गए समय, उनके रूममेट्स और अन्य संभावित गवाहों के नाम, खासकर जब वे विदेश में थे, प्रस्तुत करने के लिए कहा है। पुलिस ने उस होटल का ब्योरा भी मांगा है, जहां एक पहलवान WFI कार्यालय का दौरा करने के दौरान ठहरी थीं। पुलिस ने एक पहलवान और उसके रिश्तेदार से भी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कथित रूप से मिले धमकी भरे कॉल का विवरण देने के लिए कहा है। रिश्तेदार को अलग से नोटिस जारी कर धमकी भरे कॉल से संबंधित वीडियो/फोटोग्राफ/कॉल रिकॉर्डिंग/व्हाट्सएप चैट की मांग की गई है। इन नोटिस पर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि जनवरी में केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा गठित निरीक्षण समिति ने भी पीड़ितों से ऑडियो और वीडियो सबूत सौंपने को कहा था।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

audio-video evidence of sexual harassment Delhi Police notice to two women wrestlers faridabadnews faridabadnews24 submit photos
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.