
Viral Video. एक भाजपा नेता की नियत लड़कियों को देखकर बिगड़ गई. उसने बीच सड़क पर ही दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और और अश्लील कमेंट शुरू कर दिया. दोनों लड़कियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद महिलाओं ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर कुटाई की. महिलाओं ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले. बीच सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मुरादाबाद का बताया जा रहा है. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली विशेष समुदाय की दो सगी बहनों के अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहीं थीं. पीएसी तिराहे के पास एक अंडे के ठेले के पास खड़े युवक उनके ऊपर फब्तियां कसने लगे. दोनों बहनों के अनुसार विरोध करने पर युवकों ने मारपीट की.
इसके बाद दोनों बहनों ने भी एक युवक को पीट दिया, जो भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव के साथ ही कलेक्ट्रेट के एक कर्मचारी संजय नेगी, पार्षद के बेटे अनुज शर्मा व सुमित को पकड़ कर थाने पर ले गई.
NEWS SOURCE : lalluram
