Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीते चार साल से बदहाल है सूरजकुंड रोड, गड्ढों के कारण सुबह-शाम लगता है जाम

बीते चार साल से बदहाल है सूरजकुंड रोड, गड्ढों के कारण सुबह-शाम लगता है जाम

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2023No Comments5 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

-बीते चार साल से बदहाल है सूरजकुंड रोड

– बीते चार साल से इसकी मरम्मत भी ठीक से नहीं की गई

-नीचे पत्थर और पक्की मिट्टी न होने के कारण वाहनों का भार नहीं झेल पाती है, जगह-जगह हो जाते हैं गड्ढ़े

फरीदाबाद:  सूरजकुंड-अनखीर सड़क की हालत जर्जर होने के कारण आए दिन जाम लगता है। सड़क पर कई जगह गड्ढे होने की वजह से हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है। करीब 12 किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह जर्जर और गड्ढ़ेदार हो चुकी है। अनखीर चौक से सूरजकुंड जाने वाली सड़क की दोनो तरफ की लेन में बीच-बीचे में जगह-जगह गड्ढ़े हैं। जबकि शहर की यह प्रमुख सड़क है और हजारों वाहन इस सड़क से दिल्ली की आवाजाही करते हैं।

सूरजकुंड रोड शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है, यह रोड बड़खल और दिल्ली शूटिंग रेंज को जोड़ती है। इस सड़क से दिल्ली के एम्स, सफदरजंग अस्पताल, संगम विहार, खानपुर, ओखला, प्रह्लादपुर आदि क्षेत्रों के लिए गुजरते हैं। इस सड़क से गुरुगाम, दिल्ली व फरीदाबाद का यातायात गुजरता है, लेकिन अब इस सड़क के हालत बहुत खराब हो चुकी है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2012 में किया गया था। उस समय इस सड़क के निर्माण में अनियमितता की शिकायतें भी सामने आई थीं।

 

दरअसल, इस सड़क को बनाने के नाम पर पहले खनन किया गया है। सड़क के नीचे से पत्थर का खनन करीब एक साल तक किया गया। खनन के बाद इस सड़क का निर्माण किया गया। अब सड़क के नीचे पत्थर नहीं हैं और पक्की मिट्टी भी नहीं है। ऐसे में सड़क वाहनों का भार नहीं झेल पाती है। सड़क में बार-बार गड्ढ़े हो जाते हैं। मेले के आयोजन से पहले इसकी मरम्मत की जाती रही, लेकिन बीते चार साल से इसकी मरम्मत भी ठीक से नहीं की गई। मरम्मत के बाद भी बार-बार समस्या बनी रहती है। गडढ़ो के कारण इस सड़क पर घंटो जाम का झाम लोगों को झेलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि गडढो के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस सड़क पर पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान हैं। जहां सैकडों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। वाहन चालक बताते हैं कि इस सड़क पर रात के समय काफी दिक्कत होती है। रात को ठीक से सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। हादसे की आशंका बनी रहती है।

————————–

पांच जगह लगता है अधिक जाम

सूरजकुंड रोड यूं तो अधिकांशत: जर्जर है, लेकिन इस सड़क पर पांच जगह ऐसी है, जहां करीब 50-100 मीटर तक गड्ढे हैं, इनके कारण इस सड़क पर करीब पांच जगह एनएचपीसी कॉलोनी के सामने, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सामने, अनंगपुर चौक, शैक्षणिक संस्थान के सामने और पेट्रोल पंप के सामने सुबह-शाम जाम लगता है। इन स्थानों पर सड़क जर्जर और गड्ढे हैं। कई बार गड्ढों से बचाते हुए वाहन आपस टकराते हैं, सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। इस सड़क पर लोग ट्रकों से बचकर चलते हैं। इस कारण भी जाम लगता है।

—————————

शहर का अधिकांश यातायात इस सड़क से गुजरता

इस सड़क पर बड़े शैक्षणिक संस्थान, बैक्वेटहॉल, धार्मिक स्थल और पर्यटन केंद्र हैं। जबकि कुछ लोग हाइवे के टोल-टैक्स से बचने के लिए भी इस सड़क का उपयोग करते हैं। इसलिए इस सड़क पर यातयात अधिक होता है। शहर के पश्चिम इलाके सेक्टर-21, एसजीएम नगर, एनएच के सभी इलाके, डबुआ कॉलोनी समेत एनआईटी का अधिकांश यातायात इस सड़क से दिल्ली की आवाजाही करता है। जिन लोगों को दिल्ली आवाजाही करनी है वे अधिकांशत: हाईवे पर जाने के बजाए इस सड़क का उपयोग करते हैं। जबकि ग्रीन फील्ड, दयाल नगर आदि इलाके के लोग टोल्-टैक्स से बचने के लिए इस सड़क का उपयोग करते हैं।

——————

पर्यटन विभाग भी लगा चुका जिला प्रशासन से गुहार

पर्यटन विभाग भी जिला प्रशासन से इस सड़क के निर्माण के लिए पत्राचार कर चुका है। लेकिन मेले के मौके पर भी इस सड़क का निर्माण नहीं किया गया। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले यह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मरम्मत करता था, फिर एक-दो बार इसे नगर निगम ने किया है और अब कहा जा रहा है कि अब इस सड़क का निर्माण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण करेगी। पर्यटन विभाग ने इस वर्ष जनवरी में ही इस सड़क के निर्माण के लिए पत्राचार किया था।

——————-

लोगों की बातचीत

आरके तिवारी, खोरी:::: हमें डबुआ में फ्लैट आवंटित हुआ है। प्रतिदिन आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क में गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बड़े ट्रक इस सड़क पर अधिक चलते हैं, जिनके कारण गड्ढे गहरे हो जाते हैं, पूरी सड़क में गड्ढे हैं।

सुरजीत,सेक्टर-3::: मुझे इस सड़क से प्रतिदिन गुजरना होता है। सड़क बहुत खराब है। सड़क में गड्ढे हैं, जिनके कारण इस सड़क पर करीब पांच जगह जाम लगता है। यातायात सुबह-शाम बहुत धीमा चलता है। इस सड़क पर यातायात बहुत अधिक है।

———————

ओमवीर, अधीक्षक अभियंता, नगर निगम:: इस सड़क का निर्माण संभवत: एफएमडीए को करना है। यह सड़क एचएसवीपी ने बनाई थी, एक-दो बार इसे नगर निगम ने मरम्मत किया था, लेकिन अब इसे एफएमडीए बनाएगा।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Surajkund road is in bad condition for the last four years due to potholes there is jam in the morning and evening
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.