Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर कर रही है कार्य : मूलचंद शर्मा

भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास लेकर कर रही है कार्य : मूलचंद शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2023No Comments2 Mins Read
BALLABGARH :  प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में महाजनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने केंद्र में सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को गिनवाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रही है।

 

इस मौके पर उन्होंने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज में केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार में जमकर विकास कार्य किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को सीवर और पानी की भी सौगात दी । परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भगत सिंह कॉलोनी की 4 गलियों मे अपने ऐच्छिक कोष से करीब 20 लाख की लागत से सीवर की लाइन बिछाने और पीने के पानी की लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास स्थानीय कॉलोनी वासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर कर किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी परिवहन मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में अभी तक करीब डेढ़ सौ किलोमीटर से ज्यादा आरएमसी सड़कों का जाल बिछाया गया है और करीब 120 किलोमीटर की सीवर लाइनों का जाल बिछाया गया है।इसके अतिरिक्त शिक्षा के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपए की धनराशि खर्च कर प्राथमिक स्कूल से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पोस्ट ग्रेजुएट महिला कॉलेज की सौगात बल्लभगढ़ विधानसभा को दी गई है।

 

 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी धन्यवाद जताया उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत की शान बढ़ाई है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। इस मौके पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा, पं योगेश वशिष्ठ, पं रोशन लाल, महावीर वशिष्ठ, आरडब्ल्यूए के प्रधान जीत सिंह ,सुभाष वशिष्ठ, कार्तिक वशिष्ठ, बंसीलाल चौधरी, महेश गोयल ,मुकेश डागर, लखन बेनीवाल ,पारस जैन ,बृजलाल शर्मा, बिट्टू पंजाबी ,प्रदीप वशिष्ट ,अंबिका शर्मा ,संगीता नेगी, दुर्गपाल प्रधान, विनोद गोस्वामी, विजेंदर रोहिल्ला ,संजय कुमार,पीएल शर्मा, सुभाष वशिष्ठ और मनीष यादव, संजीव शर्मा सहित कालोनी के गणमान्य के लोग मौजूद रहे।
BJP is working with everyone's support everyone's development and everyone's trust: Moolchand Sharma faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.