Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमित शाह ने बता दी अपनी इच्छा, भविष्य में किस राज्य से हो देश का प्रधानमंत्री: Shah on Next PM

अमित शाह ने बता दी अपनी इच्छा, भविष्य में किस राज्य से हो देश का प्रधानमंत्री: Shah on Next PM

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सत्ता में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ाया है, लेकिन इन दोनों दलों ने तमिलनाडु के विकास को रोकने का काम किया।

‘गरीब परिवार का तमिल बने भारत का अगला PM’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण में भाजपा को लगातार मिल रही हार को देखते हुए तमिल पीएम की वकालत कर बड़ा दांव खेला है। दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीते दिन शाह ने बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में शाह ने कहा कि एक गरीब परिवार के तमिल को भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

कांग्रेस और डीएमके को घेरा

द्रमुक (डीएमके) और उसके दिवंगत मुखिया एम. करुणानिधि पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे के. कामराज और जी.के. मूपनार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन करुणानिधि ने उनकी संभावनाओं को विफल कर दिया।

शाह ने क्यों खेला ये दांव

अमित शाह द्वारा तमिल प्रधानमंत्री के आह्वान को डीएमके को घेरने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, डीएमके ने हाल ही में कहा था कि वह तमिलनाडु से सभी 39 लोकसभा सीटें जीतेगी और साथ ही पुडुचेरी पर भी जीत दर्ज करेगी। ‘तमिल प्रधानमंत्री’ की टिप्पणी भाजपा की तमिलनाडु में पकड़ मजबूत करने के रूप में भी देखी जा रही है।

कांग्रेस और DMK 2G, 3G और 4G पार्टियां

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर हमला करते हुए शाह ने दावा किया कि डीएमके के संरक्षक एम करुणानिधि के परिवार की तीन पीढ़ियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

शाह ने कहा- “कांग्रेस और DMK 2G, 3G और 4G पार्टियां हैं। मैं 2G घोटाले के बारे में बात नहीं कर रहा हूं… यहां 2G का मतलब 2 पीढ़ियों, 3G का मतलब 3 पीढ़ियों, 4G का मतलब 4 पीढ़ियों से है। मुरासोली मारन परिवार 2G हैं, क्योंकि उनकी 2 पीढ़ियों ने भ्रष्टाचार किया। करुणानिधि परिवार 3G है, क्योंकि तीन 3 पीढ़ियां भ्रष्टाचार में शामिल थीं। गांधी परिवार 4G है, जिसमें राहुल गांधी चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

 

NEWS SOURCE : jagran
Amit Shah told his wish faridabadnews faridabadnews24 from which state should the Prime Minister of the country be in future: Shah on Next PM
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.