Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोदी-योगी की तारीफ करने वाले को कार से रौंद डाला, बारात में जाते वक्त राजनीति पर चर्चा

मोदी-योगी की तारीफ करने वाले को कार से रौंद डाला, बारात में जाते वक्त राजनीति पर चर्चा

faridabadnews24By faridabadnews24June 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। गाड़ी चालक ने मोदी और योगी की तारीफ करने वाले युवक को बोलेरो से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गाड़ी चालक अपने साथी संग बाइक से भाग निकला। युवक की मौत की खबर जब घर वालों को लगी तो वह शव लेकर मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे नाराज लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेजा।

 

 

जानकारी के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी 52 वर्षीय राजेश दुबे रविवार की रात अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए आसपास के गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बोलेरो से मिर्ज़ापुर गए थे। सोमवार की सुबह छह बजे अन्य लोगों के साथ लौट कर ज़ब अपने गांव के पास पहुंचे तब यह घटना हुई। मृतक के बड़े भाई राकेश धर दुबे ने बताया कि बारात से सोमवार की सुबह लौटते समय बोलेरो में बैठे महोखर गांव के पूर्व प्रधान धीरेन्द्र पाण्डेय के साथ राजनीति पर बात होने लगी। इसी बातचीत में राजेश दुबे का बोलेरो चालक अमजद, निवासी विजयपुर, विंध्याचल थाना से विवाद हो गया। साथ बैठे धीरेन्द्र पाण्डेय ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उसके बाद धीरेन्द्र पाण्डेय अपने गांव पर उतर गए। इस पर कुछ दूर जाने पर चालक अमजद ने राजेश दुबे को उनके घर के पास न उतार कर सड़क पर ही उतार दिया।

 

सड़क पर उतर कर ज़ब राजेश दुबे अपने गांव की ओर जाने लगे तो बोलेरो चालक अमजद ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी और कुचलकर मार डाला। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बोलेरो चालक अमजद और राजेश दुबे में किसी बात पर विवाद हो गया था। उसके बाद अमजद ने उन्हें बोलेरो से उतार कर कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राकेश धर दुबे की तहरीर पर अमजद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

मुस्लिम समुदाय का है युवक को कुचलने वाला व्यक्ति 

मिर्जापुर में मोदी-योगी की तारीफ करने पर जिस कार चालक ने युवक को कुचला है, वह मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है। जानकारी अनुसार बारात के दौरान मोदी-योगी की सरकार और उनके काम को लेकर चर्चा हो रही थी, इस पर कार चालक भड़ गया था। पहले तो वह गाली-गलौज करने लगा लेकिन कार के अंदर बैठे अन्य लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। बताते हैं कि जैसे ही युवक गाड़ी से नीचे उतरा तो कार चालक ने गाड़ी युवक के ऊपर चढ़ा दी और अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।

 

तीन घंटे तक मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे रहा जाम

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने करीब तीन घंटे तक मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की खबर से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया। पुलिस के समझाने के बाद नाराज लोग शांत हुए।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

 

 

discussing politics while going to the procession faridabadnews faridabadnews24 The one who praised Modi-Yogi was run over by the car
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.