
गुरुग्राम में एक रिटायर्ड जज के बेटे को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर्ड जज के बेटे को वीडियो कॉल कर उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आरोपी ने उन्हें कॉल कर ब्लैकमेल भी किया। रिटायर्ड जज की शिकायत पर इस संबंध में गुरुग्राम के सेक्टर-17/18 थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड सेशन जज ने कहा कि उनका बेटा वकील है। 11 जून को वह अपने बेटे के साथ घर के साथ बने अपने दफ्तर में बैठकर बात कर रहे थे, तभी बेटे के मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई, कॉल रिसीव करते ही दूसरी ओर से एक महिला दिखाई दी, जिसने तुरंत अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।
वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपियों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और कुछ देर बाद फोन करने वाली उस महिला ने उनके बेटे के मोबाइल पर उन्हें यह आपत्तिजनक वीडियो के पास भेज दी। आरोपियों ने उस वीडियो के आधार पर उनके बेटे को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।
NEWS SOURCE : livehindustan
