
faridabad: आम आदमी पार्टी के फरीदाबाद लोकसभा उपाध्यक्ष व एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी और प्रवासियों के मसीहा संतोष यादव ने सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अभियान छेड़कर शहर में चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुए है।प्रवासी नेता व वरिष्ठ समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि अब तक सैकड़ों बच्चों को बीटेक,नर्सिंग,बीफार्मा,डी फार्मा ,फिजियोथेरेपी,आंखों के डॉक्टर,रेडियोलॉजी ,एम बीए ,बीए एल एल बी ,एग्रीकल्चर कोर्स,एम टेक ,बीएड,एम एड जैसे अन्य दर्जनों कोर्सों में निशुल्क दाखिला करवाया।यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इनमें से ज्यादातर कोर्स 2 वर्ष,4 वर्ष,5 वर्ष के है जिनकी टोटल ट्यूशन फीस लगभग तीन लाख,तो किसी कोर्स की 8 लाख या कई कोर्स की 6 लाख के लगभग है जो सारी फीस सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भरवाई गई है और छात्रों और अभिभावकों से एडमिशन और ट्यूशन फीस नही लिया गया है और न आगे कभी जीवन मे लिया जाएगा यंहा तक कि प्लेसमेंट की भी अच्छी सुविधा है।
यह सभी ऐडमिशन हरियाणा,राजस्थान,यूपी,नोयडा, पलवल,चंडीगढ़ के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में हुआ है।प्रवासी नेता संतोष यादव ने सभी सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवी साथियों और अन्य राजनीतिक दल से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को आगे भी पंहुचाया जाए ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हम आगे बढ़कर अपने देश को आगे बढ़ाने में अहम भागीदारी निभा सके।यह सुविधा सभी जाति,सभी धर्म और अमीर – गरीब व सभी राजनीतिक दल से सम्बंध रखने वाले व देश के किसी भी राज्य का हो सबके लिए है।संतोष यादव ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चे का रहने खाने पीने का इंतजाम खुद करना होगा
और एडमिशन और ट्यूशन फीस चाहे कितनी हो उसकी जिम्मेदारी हमारी है और दाखिला होते ही फीस भरकर लेटर पहले ही दिन मिल जाएगा।सन्तोष यादव ने कहा कि इस अभियान में सेवाराम गोयल,बृजेन्द्र, संजीव सहित अन्य साथी जिनका संपर्क नंबर 9810334423 (संतोष यादव),9716815480(सेवाराम गोयल) है। वरिष्ठ समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि अभी कुछ महीने फ्री शिक्षा अभियान चलाने के बाद फरीदाबाद के युवाओं के लिए आने वाले समय मे फ्री रोजगार मेला लगाया जाएगा जंहा पर मारुति, हौंडा,जेसीबी ,टाटा जैसी कंपनियों में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने का काम हमारी टीम करेगी।
