
Ambala News: हरियाणा का हरेक शहर अपने विशेष जायके के लिए प्रसिद्ध है। कहीं के समोसे मशहूर है तो कहीं के पकौड़े, कहीं की जलेबी तो कहीं के छोले- भटूरे अपने टेस्ट के लिए बेहद मशहूर है। इसी तरह के एक जायके के लिए अंबाला शहर का भी नाम आता है। अंबाला का नाम सुनते ही आपके दिमाग में कपड़ा मार्केट की तस्वीर आती होगी लेकिन आपको बता दें कि यहां एक खास तरह की बीयर भी मिलती है और जिसे पीने से आप अपने बच्चों को भी मना नहीं करेंगे। आजकल के युवा बीयर पीने में खासी दिलचस्पी रखते हैं। कुछ घरवालों से छिपकर पीते हैं तो कुछ सरेआम पीते हैं।
100% फलों से की गई है तैयार
अंबाला के सदर बाजार स्थित बिहारी पान भंडार पर मिलने वाली खास तरह की यह बीयर ऐसी है, जिसे बच्चों को पीने से शायद ही कोई मां- बाप रोकें। ये बीयर पूरी तरह से अल्कोहल फ्री है और ये 100 प्रतिशत फलों के रस से बनाई जाती है। इस बीयर के स्वाद के लिए लोग दूर-दूर से इस दुकान पर पहुंचते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दुकान के मालिक सन्नी का इस बीयर को बनाने का खास अंदाज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दुकान के मालिक सन्नी ने बताया कि ये दुकान उनके पिताजी ने शुरू की थी। उन्होंने कहा कि भले ही आज ये दुकान अपनी अनोखी बीयर के लिए जानी जाती है, पर ये दुकान उनके पिताजी ने शुरू की थी, जिसका नाम उन्होंने बिहारी पान भंडार रखा था। इसलिए वह इस दुकान का नाम कभी नहीं बदलना चाहेंगे।
चंडीगढ़ में खोली नई ब्रांच
सन्नी ने बताया कि अंबाला में सड़कों के निर्माण के चलते ग्राहक उनकी दुकान तक पहुंच नहीं पा रहे थे तो उन्होंने लोगों के क्रेज के देखते हुए एक दुकान चंडीगढ़ में भी खोल दी है ताकि इस खास बीयर और लोगों के बीच कोई रूकावट नहीं आ सकें।
NEWS SOURCE : chopaltv
