
Nitin Gadkari: देश में सड़कों पर अक्सर लंबा जाम गलत तरीके से पार्क होने वाले वाहनों के कारण लग जाता है. अब इससे छुटकारा पाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खास तैयारी कर रहे हैं. इसको लेकर गडकरी ने पिछले दिनों कई कार्यक्रमों में खास ऐलान किया था. उनकी इस घोषणा को सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. जी हां, केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों कहा था कि यदि कोई सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करता है तो उसकी तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा.
कार-बाइक चलाने वाले और चौंक गए थे
गलत आदत पर लगाम लगाना मकसद
गडकरी ने कहा था कि इस कानून को लाने का मकसद गलत तरीके से वाहन पार्क करने की आदत पर लगाम लगाना है. उन्होंने कहा था, ‘मैं एक कानून लाने वाला हूं-उसके अनुसार जो भी सड़क पर वाहन पार्क करेगा, उसपर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके अलावा गलत तरीके से वाहन खड़ा करने वाले की तस्वीर भेजने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा.’
NEWS SOURCE :zeenews
