Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रापर्टी आईडी आदि समस्याओं को लेकर घूम रहे आम लोगों से जनसंवाद करे भाजपा : सुमित गौड़

प्रापर्टी आईडी आदि समस्याओं को लेकर घूम रहे आम लोगों से जनसंवाद करे भाजपा : सुमित गौड़

faridabadnews24By faridabadnews24June 20, 2023No Comments3 Mins Read

FARIDABAD : प्रापर्टी आईडी बनवाने हो रहे भ्रष्टाचार, पीने के पानी की किल्लत, टूटी सडक़ें तथा बरसाती पानी की निकासी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को नगर निगम कमिश्रर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी इस धरने-प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ व महिला कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जया शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एआईसीसी मेम्बर पराग शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिंकू चंदीला, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता बाबूलाल रवि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, युवा कांग्रेसी नेता गौरव, भोला ठाकुर, कृष्णा शर्मा, ओमपाल शर्मा, सरपंच कपिल बघेल अलीपुर, सौरभ, किशन कोहली सहित भारी संख्या में सेक्टरवासी व कालोनीवासी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लिए भाजपा सरकार व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

धरने-प्रदर्शन में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे है, वह योजनाबद्ध तरीके से चलाए जा रहे है, जहां-जहां यह जाते है, वहां पहले से ही इनके पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता मौजूद होते है और इनकी वाहवाही करते है, अगर इन्हें असली में जनसंवाद करना है तो वह सरकारी कार्यालय के बाहर धक्के खा रहे लोगों से करें तब इन्हें पता चलेगा कि इनकी सरकार कितनी पानी में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में प्रापर्टी आईडी बनवाने के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है, दलाल इस कार्य के लिए सक्रिय है, जो अधिकारियों व कर्मचारियों से काम करवान के लिए सैटिंग करते है, इससे साबित होता है कि आम आदमी के लिए प्रापर्टी आईडी बनवाना कितना कठिन कार्य है।

 

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार सभी कार्याे को ऑनलाइन कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि बिना रिश्वत के इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि एक दिन की बरसात ने पूरे शहर को जलमग्र कर दिया, जबकि अभी मानसून आना बाकि है। हालात यह है कि शहर में सडक़ों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सडक़ें है, जिसके चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है और उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है, लेकिन सरकार व प्रशासन पूरी तरह से मौन है। उन्होंने कहा कि यह भाजपाईयों की स्मार्ट सिटी ही तो है, जिसमें लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा लेकिन सडक़ों पर बरसाती पानी जमा है।

 

हजारों करोड़ों रूपए स्मार्ट सिटी के नाम पर आए, लेकिन इस शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ, आज भी थोड़ी सी बरसात में सेक्टरों व कालोनियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी जलमग्र हो जाते है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पूरी जोर-खरोश के साथ सडक़ों पर उतर आई है और जनविरोधी भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष उजागर करने के लिए धरने-प्रदर्शन व आंदोलन के माध्यम से जन-जागरुकता अभियान चलाएगी।

BJP should do public dialogue with common people roaming about problems like property ID: Sumit Gaur faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.