Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में डबुआ-पाली रोड पर कुछ बदमाशों ने कट्टा दिखाकर कैश व सामान लूटा

फरीदाबाद में डबुआ-पाली रोड पर कुछ बदमाशों ने कट्टा दिखाकर कैश व सामान लूटा

faridabadnews24By faridabadnews24June 23, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद:  डबुआ थाने के अंतर्गत डबुआ-पाली रोड पर कुछ बदमाशों ने उद्योग में धावा बोल दिया। मालिक को उसके ही ऑफिस में बंधक बना लिया। कट्टा दिखाकर धमकी दी। अन्य वर्करों को उद्योग में बंद कर दिया और 58 हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए।

CCTV कैमरे की DVR भी निकाले

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ले गए, ताकि पहचान न हो सके। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम भी बदमाशों की तलाश में जुट गई है। डबुआ कालोनी में रहने वाले कुंदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका डबुआ पाली रोड पर संजना टूल्स के नाम से उद्योग है। इसमें पंखे के रेगुलेटर का काम होता है। बुधवार शाम को वह अपने उद्योग में थे। एक वर्कर सनी ने बताया कि बाहर कुछ लोग खडे़ हुए हैं। वह बाहर आए। उन्होंने युवकाें से पूछा कि क्या बात है, किससे मिलना है। उनमें से एक ने कहा कि हमारा बॉस आपके ऑफिस में अंदर बैठा है, उससे जाकर बात करो।

कट्टा दिखाकर बदमाशों ने की लूट

जब वह अपने ऑफिस में आए तो वहां एक युवक बैठा था। युवक से ऑफिस में घुसने का कारण पूछा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बाहर खड़ा एक युवक भी अंदर आ गया। उसने कट्टा दिखाया और कहा कि जो भी कुछ है निकाल दे, नहीं तो जान से मार देंगे। युवक उसके ऑफिस की दराज चेक करने लगे।

 

अलमारी से 58 हजार रुपये और मोबाइल फोन ले लिया। ऑफिस के बाहर खडे़ अन्य युवकाें ने उद्योग के अंदर से तीन काइल भी ले ली। युवकों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और ऑफिस का बाहर से ताला लगा दिया। अन्य वर्करों को उद्योग के अंदर बंद करके गेट पर भी ताला लगा दिया। चारों युवक उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद जैसे-तैसे शोर मचाकर गेट का ताला तुड़वाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और छानबीन शुरू की। अब पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Some miscreants looted cash and goods on Dabua-Pali road in Faridabad by showing katta
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.