
‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद तब घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट थीं। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के ज्यादातर खिलाड़ियों को लोग भूल चुके हैं, लेकिन उर्फी जावेद को आज हर कोई जानता है। पहले सीजन में जब उर्फी जावेद पहुंचीं तो उन्हें बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन आज वो नेशनल फेम हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का अनाउंसमेंट हुआ तो लोग पूछने लगे कि क्या उर्फी जावेद शो का हिस्सा बनेंगी?
बिग बॉस वाले अफॉर्ड नहीं कर पाएंगे
उर्फी जावेद से यह सवाल सोशल मीडिया पर हर जगह पूछा गया, लेकिन एक्ट्रेस इस सवाल पर खामोश रहीं। अब जब पापाराजी ने उनसे यही सवाल पूछा तो उर्फी ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि फैंस का दिल गार्डन गार्डन हो गया। उर्फी जावेद से जब पूछा गया कि क्या वह बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी? तो एक्ट्रेस ने कहा- वो लोग अफॉर्ड नहीं कर पाएंगे मुझे। उर्फी का यह जवाब सुनकर लोग हूटिंग करने लगे।
उर्फी की तरह ही पुनीत भी हुए बाहर
बता दें कि उर्फी जावेद हाल ही में फिर एक बार अतरंगी पोशाक में नजर आई थीं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या नए लुक में वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद की तरह ही इस बार सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ओटीटी 2 में लाया गया था, हालांकि सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। उर्फी की तरह ही पुनीत भी बिग बॉस ओटीटी से सबसे पहले बाहर होने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
