
FARIDABAD: एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि चण्डीगढ से वापिस आ रहेे थे तो रात लगभग 2 बजे डबुआ पाली रोड पर कुछ लोग पानी की मैन लाईन लीकेज करके पहाड पर बसी नेहरू कालोनी में लेकर जा रहे थे। जिसपर विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि उनके द्धारा रात को पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई एंव नगर निगम आयुक्त को भी इसकी शिकायत की गई। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि मैन लाईन में लीकेज के कारण ही उनके क्षेत्र में पानी की समस्या आ रही है तथा गंदे पानी की शिकायत आती है। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि यह एक गिरोह है जोकि इस तरह पानी की मैन लाईनों में लीकेज करते है इसपर रोक लगाना अति आवश्यक है।
