Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली में की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली में की बड़ी घोषणा

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2023No Comments5 Mins Read
FARIDABAD: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि बल्लभगढ़ से पलवल की मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया होगी। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल जिला के गांव गदपुरी में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथिगणों का अभिनंदन किया।
हरियाणा को मिल रहे केंद्र सरकार से बड़े प्रोजेक्ट : मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही है। मेट्रो व नेशनल हाइवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा में आ रहे हैं, जिसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पलवल और फरीदाबाद क्षेत्र में जितना विकास हमारी सरकार के दौरान हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। अनेक बड़े राज्य मार्गों के आने से बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा मिली है। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट के विकास से भी इस इलाके में और तेजी से औद्योगीकरण व अन्य विकास के कार्य होंगे। यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि मुम्बई एक्सप्रेस-वे भी इन जिलों से निकल रहा है, जिससे इस क्षेत्र का जुड़ाव देश के अन्य इलाकों से होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समूचे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं
और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच को सरकार सार्थक कर रही है। परिवार पहचान पत्र को लागू करते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर देने में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के अंतराल में ही प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी से जुड़े सभी पहलुओं पर फोकस रखते हुए उनका स्थाई समाधान कर दिया जाएगा, इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को लगभग 1 हजार कर्मचारी उपलब्ध करवाएं है, ताकि प्रॉपर्टी आईडी संबंधी जानकारियों को एकत्रित कर उनका तत्काल निदान किया जा सके।
पूर्व की सरकारों के अवगुणों को खत्म कर पूरे प्रदेश का एक समान विकास किया सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों के अवगुण को खत्म करने का काम हमारी सरकार ने किया है, जहां कांग्रेस के राज में भय व भ्रष्टाचार का बोलबाला था, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद हावी था, हमने आते ही इन समस्याओं का न केवल निदान किया, बल्कि विकास की एक समान सोच को अपनाते हुए पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया। नौकरियों में पारदर्शिता लाए, हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास के कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय अंत्योदय का उत्थान करना है।
एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को अंत्योदय परिवार माना। वहीं एक लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय वाले परिवारों को बीपीएल परिवार माना। ऐसे परिवारों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस रखा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दो करोड़ 80 लाख हरियाणावासी उनका परिवार है और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनका मकसद है। सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हरियाणा कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ बेहतर आधारभूत ढांचागत विकास प्रदेश में हो रहा है। हर वर्ग के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार कार्य कर रही है। नई सोच और दिशा के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है। 2013 का हरियाणा और 2023 के हरियाणा में दिन रात का अंतर साफ नजर आ रहा है। आज हर क्षेत्र में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। फरीदाबाद की बात करें तो यहां चार नेशनल हाईवे निकले हैं, जिसका लाभ सीधे तौर पर देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना की।
हरियाणा में डिजिटल क्रांति से हुआ व्यवस्था परिवर्तन : सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। 9 साल में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है और मुख्यमंत्री अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं। डिजिटल क्रांति की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जा रहे हैं और सरकारी सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में विकास कार्य हुए हैं और हर वर्ग को भरपूर सम्मान मिला है।
इस अवसर पर पृथला से विधायक नयनपाल रावत, हथीन से विधायक प्रवीण डागर, होडल से विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला, बडखल से विधायक सीमा त्रिखा, ओल्ड फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव से विधायक राजेश नागर, बीजेपी पलवल जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, बीजेपी फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक रामरतन, डीसी विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, एडीसी डॉ. आनंद शर्मा, सोहनपाल, नागेंद्र भडाना, विजय सिंह लोहिया, चेयरमैन श्रीमती सुमन बाला सहित आस-पास के गांवों के पंच-सरपंच, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Chief Minister Manohar Lal made a big announcement in the Glorious India Rally of Faridabad Lok Sabha constituency faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.