Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्पेशल DGP ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश, आज देशभर में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार: Eid-ul-Adha

स्पेशल DGP ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश, आज देशभर में मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार: Eid-ul-Adha

faridabadnews24By faridabadnews24June 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Eid-ul-Adha: ईद-उल-अजहा इस्लामी पर्वों में दूसरा सबसे शुभ त्योहार है। आज यानी 29 जून गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। आज कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर आज अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुकेंगे। उत्तर प्रदेश में भी इस त्योहार को देखते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने भी ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि बकरीद के त्योहार के मद्देनजर स्पेशल DGP प्रशांत कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए है। प्रशांत कुमार के मुताबिक प्रदेश में 33 हजार 340 ईदगाह, मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। इनमें सभी जिलों में 2213 संवेदनशील स्थान एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 238 कंपनी पीएसी, 3 कंपनी एसडीआरएफ, 7 कंपनी सीएपीएफ और 7570 ट्रेनी दरोगा तैनात किए हैं।

ड्रोन से रखी जाएगी चप्पे-चप्पे पर नजर
इसके साथ ही स्पेशल DGP ने सुरक्षा के लिए यूपी 112 के 4800 वाहन तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी के किए इंतजाम किए गए हैं। जिससे चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान साफ-सफाई विद्युत व्यवस्था का पूरा ध्यान रखें। सिविल डिफेंस के साथ 2416 गोष्ठियां की गई हैं। इनमें खास तौर यह बताया गया है कि मार्ग बाधित कर कोई भी धार्मिक आयोजन न करें। गैर परंपरागत आयोजन भी न किया जाए।

CM योगी ने दी ईद-उल-अज़हा की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी प्रदेश वासियों को बकरीद के त्योहार की शुभकामनाएं दी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Bakrid festival being celebrated across the country today: Eid-ul-Adha faridabadnews faridabadnews24 Special DGP gave instructions to keep the security system tight
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.