
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की दादरी कोतवाली क्षेत्र के ऑमिक्रोन सेक्टर में दो युवतियों पर एक छात्र को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। छात्र घर से चार दिन से गायब है। बताया जा रहा है कि उसकी इंस्टाग्राम पर दो युवतियों से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद से ही वह गायब है। इस संबंध में छात्र के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
